Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Govt Job: दिल्ली में सरकारी नौकरी पाने का अवसर, 17256 पदों पर कर्मियों की भर्ती करेगी AAP सरकार

    By Jagran NewsEdited By: JP Yadav
    Updated: Sat, 01 Oct 2022 08:46 AM (IST)

    Delhi Govt Job अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार जल्द ही 17256 पदों पर स्थायी कर्मचारियों की भर्ती कर सकती है। इसके लिए दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना की ओर से निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।

    Hero Image
    17,256 पदों पर नियुक्त करेगी दिल्ली सरकार। फाइल फोटो

    नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। Delhi Govt Job: दिल्ली में सत्तासीन आम आदमी पार्टी सरकार जल्द ही 17,256 पदों पर स्थायी भर्ती कर सकती है। इसके लिए सेवा विभाग ने सभी विभागों से तीन माह के भीतर अपने रिक्त पदों की जानकारी डीएसएसएसबी और यूपीएससी को मुहैया कराने के लिए कहा है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली के एलजी भी दे चुके हैं अनुमति

    मिली जानकारी के मुताबिक, इस भर्ती में उन पदों को भी शामिल करने के लिए कहा गया है जो छह माह में खाली होने वाले हैं। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना के निर्देश पर सेवा विभाग द्वारा इन पदों पर नियुक्ति के लिए प्रयास शुरू किए गए हैं। इस पर दिल्ली के मुख्य सचिव ने संज्ञान लेते हुए उन सभी पदों की जानकारी मुहैया कराने के लिए कहा है जिन पर अस्थायी कर्मचारी तैनात हैं।

    गौरतलब है कि दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (Delhi Subordinate Services Selection Board) ही दिल्ली सरकार के विभिन्न विभागों में कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मंगाता है और पूरी भर्ती प्रक्रिया करता है। इसके जरिए दिल्ली जल बोर्ड, महिला एवं बाल विकास, दिल्ली आर्काइव्स, दिल्ली परिवहन निगम समेत कई अन्य विभागों में भी DSSSB ही भर्ती करता है। इसके अलावा अधिकारियों के पद यूपीएसएसी की भर्ती प्रक्रिया के तहत भरे जाते हैं।

    2009 में DSSSB का किया गया था गठन

    यहां पर बता दें कि भारतीय स्वतंत्रता के 50 वें वर्षगांठ वर्ष पर यानी 2009 में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली सरकार ने दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की स्थापना की की। बोर्ड को लिखित परीक्षा, पेशेवर परीक्षण और व्यक्तिगत साक्षात्कार जहाँ भी वांछित हो, सक्षम, उच्च कुशल व्यक्तियों को भर्ती करने के उद्देश्य से शामिल किया गया है।

    कचरा निपटान करने वालों को दी जाएगी संपत्ति कर में छूट

    दिल्ली नगर निगम के विशेष अधिकारी अश्वनी कुमार (Ashwani Kumar, Special Officer, Municipal Corporation of Delhi) ने कहा कि शहर को साफ रखने के लिए सकारात्मक प्रयास किया जा रहा है। सूखे कचरे के निपटान के लिए योजनाओं पर काम हो रहा है।

    आरडब्ल्यूए का भी लिया जाएगा सहयोग

    अश्वनी कुमार ने यह जानकारी भी दी है कि इस प्रयास को सफल बनाने के लिए आरडब्ल्यूए को भी भागीदार बनाया जा रहा है, जो आरडब्ल्यूए अपने क्षेत्र से कचरे को स्रोत पर ही अलग करता है और गीले कचरे से खाद बनाकर उसका निपटान करता है, उसे संपत्ति कर में छूट के रूप में प्रोत्साहित किया जाएगा।

    वेस्ट टू एनर्जी प्लांट लगाना जरूरी

    इस तरह जनभागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। अश्वनी कुमार तालकटोरा स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय स्वच्छ शहर संवाद और टेक प्रदर्शनी में दूसरे दिन ‘भारत के सूखे कचरे का प्रबंधन’ सत्र की अध्यक्षता कर रहे थे। कुमार ने कहा कि सूखे कचरे के निस्तारण के लिए वेस्ट टू एनर्जी प्लांट (डब्ल्यूटीई) लगाना जरूरी है।

    दिल्ली-NCR में आज से GRAP प्रभावी, प्रदूषण बढ़ने पर कई चरणों में लगेंगी कई पाबंदियां; बदल जाएगा बहुत कुछ

    Delhi Metro में सफर करने से पहले देखें ये वीडियो, डीएमआरसी 30 लाख से अधिक यात्रियों को कुछ यूं कर रहा है अलर्ट