यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 12, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Air Pollution: दिल्ली सरकार ने निर्माण कार्य करा रहे NBCC पर लगाया 5 लाख का जुर्माना
दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण की समस्या लगातार बढ़ रही है। दीवाली के बाद से वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या बन ...और पढ़ें

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण की समस्या लगातार बढ़ रही है। दिवाली के बाद से वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या बन गई है। इसी क्रम में कड़कड़डूमा में चल रहे निर्माण कार्य में धूल प्रदूषण रोकने के प्रयास नही किए जा रहे हैं। यहां एजेंसिया निर्माण कार्य में लापरवाही बरत रही हैं। दिल्ली सरकार ने निर्माण कार्य करा रहे NBCC पर 5 लाख का जुर्माना लगाया है।
दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने निर्माण स्थल का दौरा किया। निर्माण स्थल पर खामियां मिलने पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। दरअसल, दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या बढ़ रही है, लेकिन निर्माण एजेंसियां इस मामले को गंभीरता से नहीं ले रही हैं। कुछ दिन पहले दिल्ली में प्रदूषण की समस्या को देखते हुए पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने निर्माण स्थलों के लिए नई गाइडलाइन भी जारी की थी, लेकिन ज्यादातर एजेंसिंया नियमों की अवहेलना कर रही हैं।
गोपाल राय ने कहा था कि सभी एजेंसियों समेत दिल्ली वासियों को निर्माण स्थलों को टीन शेड, नेट या हरी चादरों से ढंकना होगा, पानी का नियमित छिड़काव करना होगा और निर्माण सामग्री ले जाने वाले ट्रकों को भी ढंकना होगा। इससे दिल्ली में वायु प्रदूषण की समस्या को नियंत्रित किया जा सकता है।
