विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली की CM रेखा गुप्ता ने पंजाब के लिए दिखाया बड़ा दिल, 5 करोड़ रुपये देने का किया एलान

Published: Sat, 06 Sep 2025 05:44 PM (IST)

दिल्ली सरकार ने पंजाब में बाढ़ से प्रभावित लोगों के लिए 5 करोड़ रुपये की सहायता राशि देने का फैसला ...और पढ़ें

सीएम रेखा गुप्ता ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए पांच करोड़ देने का किया एलान।
सीएम रेखा गुप्ता ने पंजाब के बाढ़ पीड़ितों के लिए पांच करोड़ देने का किया एलान।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पंजाब इन दिनों भीषण बाढ़ की चपेट में है। वहीं इस आपदा के समय दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने राज्य के लिए बड़ी घोषणा की है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने पंजाब मुख्यमंत्री राहत कोष में 5 करोड़ रुपये की सहयोग राशि देने का निर्णय लिया है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में आई कठिन घड़ी में वहां के भाई-बहनों का दर्द हम सबका साझा दर्द है। दिल्ली की जनता और सरकार, इस आपदा से जूझ रहे लोगों के साथ आत्मीयता और संवेदना के साथ खड़ी है। ईश्वर से प्रार्थना है कि प्रभावित परिवार जल्द इस विपत्ति से उबरें और पंजाब की पवित्र धरती पर फिर से सुख, शांति और समृद्धि लौटे।

यह भी पढ़ें- Chandra Grahan 2025: दिल्ली में दिखेगी अद्भुत खगोलीय घटना, मौसम साफ रहा तो होगा 'रेड मून' का दीदार