विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 10, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Farmers Protest: दो-तीन लोग नहीं चाहते आंदोलन का समाधान : नरेश टिकैत

By Vinay Kumar TiwariEdited By:
Published: Sun, 10 Jan 2021 05:16 PM (IST)Updated: Mon, 11 Jan 2021 12:27 PM (IST)

भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि हम सरकार से समाधान को तैयार हैं लेकिन ...और पढ़ें

ऐसे लोगों को समझाया जाएगा या बाहर किया जाएगा जिससे समाधान हो सके।
ऐसे लोगों को समझाया जाएगा या बाहर किया जाएगा जिससे समाधान हो सके।

शाहनवाज अली, साहिबाबाद। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि हम सरकार से समाधान को तैयार हैं, लेकिन समिति के 40 लोगों में कुछ लोग ऐसे भी हैं, जो समाधान के बजाय मामले को आगे बढ़ा रहे हैं। ऐसे लोगों को समझाया जाएगा या बाहर किया जाएगा। किसान अपनी समस्या का समाधान चाहते हैं और सरकार उनकी बातों को सुन भी रही है उसके बाद भी कुछ लोगों में मतैक्य नहीं हो पा रहा है। 

यूपी गेट आंदोलन स्थल पर आयोजित अखिल भारतीय दंगल में वह बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। इससे पहले उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि किसान समाधान चाहता है। उन्होंने इसके लिए 40 लोगों को सरकार से वार्ता के लिए चुना है। उन्हें पता लगा है कि इनमें से कुछ लोग ऐसे हैं, जो मामले का हल नहीं चाहते ऐसे लोगों को चिन्हित कर या तो समझाया जाएगा या बाहर किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वैसे हमें सभी 40 लोगों पर भरोसा है, लेकिन जब वार्ता होती है तो 38 हां करते हैं तो दो ना में गर्दन हिलाते हैं ऐसे समाधान मुमकिन नहीं है। 

हमारी ओर से दो कदम वाली बात है खत्म हो चुकी है। सरकार को दो कदम पीछे हटना होगा। कृषि कानूनों की वापसी के बिना किसान आंदोलन खत्म नहीं होगा। गणतंत्र दिवस परेड में एक लाख ट्रैक्टर के साथ शामिल होने के बयान पर उन्होंने कहा कि हम भारतीय किसान यूनियन या किसानों का नाम इतिहास में कलंकित नहीं करना चाहते। हम चाहते हैं कि सरकार हमारे चार ट्रैक्टरों को गणतंत्र दिवस की परेड में जाने की इजाजत दे। ताकि हम किसानों की झांकी के रूप में अपनी बात देश के सामने रख सकें।

भाकियू की सोमवार को आपातकाल बैठक होगी, जिसमें सरकार से बातचीत से लेकर कई महत्वपूर्ण मुद्दों व आगे की रणनीति पर चर्चा होगी। बैठक में दिल्ली का घेराव करने वाले किसान संगठनों के हर बॉर्डर से जिम्मेदारों को बुलाया जाएगा। इसके बाद ही अगला फैसला लिया जाएगा। 

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो