विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi: AIIMS में निश्शुल्क मिलेंगी कैंसर की महंगी दवाएं, जेनेरिक फार्मेसी की सूची में 63 अतिरिक्त दवा हुईं शामिल

By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
Published: Fri, 20 Oct 2023 07:23 AM (GMT+05:30)

एम्स ने अपने जेनेरिक फार्मेसी की दवाओं की सूची में 63 अतिरिक्त दवाओं को शामिल किया है। इसमें कैंसर गठिया ...और पढ़ें

Delhi: AIIMS में निश्शुल्क मिलेंगी कैंसर की महंगी दवाएं।
Delhi: AIIMS में निश्शुल्क मिलेंगी कैंसर की महंगी दवाएं।

HighLights

  1. एम्स ने अपनी जेनेरिक फार्मेसी की दवाओं की सूची में शामिल कीं 63 दवाएं
  2. कैंसर, गठिया, डायबिटीज समेत कई बीमारियों की दवाएं मिलेंगी निश्शुल्क

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। एम्स ने अपने जेनेरिक फार्मेसी की दवाओं की सूची में 63 अतिरिक्त दवाओं को शामिल किया है। इसमें कैंसर, गठिया, डायबिटीज सहित कई बीमारियों की दवाएं शामिल हैं।

इस वजह से एम्स की जेनेरिक फार्मेसी में अब 359 तरह की दवाएं निश्शुल्क उपलब्ध होंगी। लिहाजा, एम्स की जेनेरिक फार्मेसी से कैंसर की कुछ महंगी दवाएं पाल्बोसिक्लिब, डैसाटिनिब, मेथोट्रेक्सेट भी निश्शुल्क उपलब्ध होंगी।

इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी। एम्स के निश्शुल्क जेनेरिक फार्मेसी में पहले 296 तरह की दवाएं शामिल थीं। अस्पताल के डॉक्टर लंबे समय से जेनेरिक फार्मेसी की सूची में अतिरिक्त दवाओं को शामिल करने की मांग कर रहे थे, क्योंकि एम्स में हर तरह की बीमारियों से पीड़ित मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं।

जेनेरिक फार्मेसी की सूची में कम दवाएं शामिल होने के कारण मरीजों को डॉक्टरों द्वारा लिखी गई कई दवाएं निश्शुल्क उपलब्ध नहीं हो पाती थीं। ऐसे में मरीज निजी दवा दुकान से या फिर अमृत स्टोर से किफायती शुल्क पर दवा खरीदने को मजबूर होते हैं।

यह भी पढ़ें: Nithari Case: 'निठारी कांड के पीड़ित चाहेंगे तो मदद करेगी सरकार', बच्चों को न्याय दिलाने के सवाल पर बोले केशव प्रसाद मौर्य

देश में तेजी से फैल रही है डायबिटीज

अब एम्स प्रशासन ने जेनेरिक दवाओं की सूची में अतिरिक्त दवाएं शामिल करने का फैसला किया है। एम्स के मीडिया डिवीजन की चेयरपर्सन डॉ. रीमा दादा ने बताया कि शामिल की गईं अतिरिक्त दवाओं में डायबिटीज के इलाज के लिए जरूरी इंसुलिन इंजेक्शन भी शामिल हैं।

डायबिटीज की बीमारी तेजी से बढ़ रही है। इस कारण देश डायबिटीज राजधानी के रूप में उभर रहा है। जेनेरिक फार्मेसी इंसुलिन इंजेक्शन भी निश्शुल्क मिल सकेगा। इससे आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के मरीजों के लिए चिकित्सा सुविधाएं बेहतर सुलभ हो पाएंगी।

यह भी पढ़ें: Delhi Pollution: दिल्ली की फिजा में फिर हुई जहरीली हवा की दस्तक, 121 पहुंचा AQI; फिर छाएगा सांसों पर संकट