विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Election Result: दिल्ली की इन 5 सीटों पर कांग्रेस ने बिगाड़ा AAP का खेल, हारी बाजी जीतते दिख रहे बीजेपी उम्मीदवार

Published: Sat, 08 Feb 2025 10:47 AM (IST)Updated: Sat, 08 Feb 2025 10:51 AM (IST)

Delhi Vidhan Sabha Chunav दिल्ली विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अलग-अलग चुनाव लड़ा। भले ही दिल्ली ...और पढ़ें

Delhi Vidhan Sabha Chunav: दिल्ली के इन 5 सीटों पर कांग्रेस ने आप का बिगाड़ा खेल।(फोटो सोर्स: जागरण)
Delhi Vidhan Sabha Chunav: दिल्ली के इन 5 सीटों पर कांग्रेस ने आप का बिगाड़ा खेल।(फोटो सोर्स: जागरण)

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi Election Result। दिल्ली विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती चल रही है। शुरुआती रुझान में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा छू लिया है। बता दें कि दिल्ली में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी ने अलग-अलग चुनाव लड़ा।

भले ही दिल्ली विधानसभा चुनाव में एक बार फिर कांग्रेस की सफाई हो रही है, लेकिन पार्टी ने APP को तगड़ा डेंट दे चुकी है। पांच ऐसी सीटें हैं, जहां पर कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी का खेल बिगाड़ दिया है।

विश्वासनगर विधान सभा सीट: इस सीट पर भाजपा उम्मीदवार ओम प्रकाश शर्मा 32456 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, आप के नेता 24012 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर हैं। गौरतलब है कि कांग्रेस उम्मीदवार 1620 वोटों से तीसरे नंबर पर हैं।

ग्रेटर कैलाश विधान सभा सीट: इस सीट पर शिखा राय लीड बनाए हुईं हैं। वहीं, सौरभ भारद्वाज दूसरे नंबर पर हैं। गर्वित सिंघवी हैं। उन्हें 1996 वोट मिले हैं।

दिल्ली कैंट विधान सभा सीट: इस सीट पर भुवन तंवर 8 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। विरेन्द्र सिंह कादियान 7738 वोटों से दूसरे नंबर पर है। गौरतलब है कि तीसरे नंबर पर कांग्रेस उम्मीदवार हैं। उन्होंने अब तक 1912 वोट मिली है।

आर के पुरम विधान सभा सीट: इस सीट पर अनिल कुमार शर्मा 9917 वोटों से आगे चल रहे हैं। वहीं, आप उम्मीदवार प्रमिला टोकस 6822 वोटों से दूसरे नंबर पर है। तीसरे नंबर पर कांग्रेस के विशेष कुमार हैं, जिन्हें 723 वोटें मिले हैं।

पटेल नगर विधान सभा सीट: इस सीट से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार प्रवेश रत्‍न 11759 वोटों से लीड बनाए हुए है। दूसरे नंबर पर 11200 वोटों से राजकुमार आनंद हैं। वहीं, कांग्रेस की उम्मीदवार कृष्णा तीरथ 1000 वोटों से तीसरे नंबर पर है।

यह भी पढ़ें: Delhi Chunav Result 2025 LIVE: सीएम आतिशी फिर पिछड़ीं, केजरीवाल-मनीष सिसोदिया ने बनाई बढ़त; जानें- हॉट सीटों का हाल