यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Election 2025: शाहदरा सीट पर BJP का मास्टर प्लान, चंद्रबाबू नायडू कर गए बड़ा 'खेला'
Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025 दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पूरी ताकत झोंक रखी है। ...और पढ़ें

HighLights
- दिल्ली चुनाव के लिए बीजेपी ने झोंकी पूरी ताकत।
- शाहदरा सीट पर बीजेपी ने बनाया मास्टर प्लान।
- चंद्रबाबू नायडू ने एक जनसभा को किया संबोधित।
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की राह को आसान बनाने के लिए एनडीए के सहयोगी दलों के नेता प्रचार कर रहे हैं। रविवार को तेलुगु देशम पार्टी के मुखिया एवं आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शाहदरा में जनसभा कर भाजपा के लिए लोगों से वोट की अपील की।
इस क्षेत्र में आंध्र प्रदेश के लोग काफी संख्या में रहते हैं। यही वजह रही कि नायडू ने जनसभा को तेलुगु में संबोधित किया। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भाजपा की जीत समय की मांग है। दिल्ली की खराब स्थिति के लिए आप सरकार जिम्मेदार है।
.jpg)
तेलुगु समुदाय भाजपा के साथ खड़ा होगा
नायडू ने कहा कि वह भाजपा का समर्थन करने के लिए दिल्ली आए हैं और उन्होंने विश्वास जताया कि तेलुगु समुदाय भाजपा के साथ खड़ा होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी धर्म और क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर हर वर्ग के लिए काम करते हैं।
भाजपा की जीत दिल्ली के लिए जरूरी
उन्होंने दिल्ली में मोदी के नेतृत्व में एक मजबूत और प्रगतिशील सरकार की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने दिल्ली में तेलुगु समुदाय से भाजपा को सहयोग करने का आग्रह करते हुए इस बात पर जोर किया भाजपा की जीत दिल्ली के लिए जरूरी है।
यह भी पढ़ें- Delhi Election 2025: दिल्ली में आज चुनाव प्रचार का आखिरी दिन, उम्मीदवारों की अग्निपरीक्षा शुरू
भारत की बढ़ती वैश्विक उपस्थिति की सराहना की
उन्होंने यहां तक कहा कि अगर भाजपा ने दिल्ली पर शासन किया होता, तो यह वाशिंगटन के बराबर बदल गया होता। नायडू ने मोदी के नेतृत्व में भारत की बढ़ती वैश्विक उपस्थिति की सराहना की। साथ ही कहा कि मोदी के नेतृत्व में भारत 2047 तक दुनिया की नंबर एक अर्थव्यवस्था बन जाएगा।
