विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 03, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली पूर्वी निगम ने एवजीदार व दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा, पढ़िए पूरी खबर

By Pradeep ChauhanEdited By:
Published: Wed, 03 Nov 2021 06:47 PM (IST)Updated: Wed, 03 Nov 2021 06:51 PM (IST)

दीवाली पर पूर्वी निगम ने अपने सफाई कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। निगम ने 31 मार्च 1998 से पहले ...और पढ़ें

31 कर्मचारियों को नियमित किया गया है।
31 कर्मचारियों को नियमित किया गया है।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दीवाली पर पूर्वी निगम ने अपने सफाई कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। निगम ने 31 मार्च, 1998 से पहले एवजीदार के तौर पर लगे 23 और करुणामूलक आधार पर 31 मार्च 2006 से पहले से दैनिक भोगी के रूप कार्यरत आठ सफाई कर्मचारियों को पक्का कर दिया। इन सभी को पटपड़गंज स्थित मुख्यालय में आयोजित कार्यक्रम में महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल, स्थायी समिति अध्यक्ष बीर सिंह पंवार, नेता सदन सत्यपाल सिंह सहित अन्य प्रमुख नेताओं ने नियुक्ति पत्र बांटे। इसे लेकर सफाई कर्मचारी यूनियनों ने खुशी व्यक्त की है।

महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल ने सभी नियमित किए किए सफाई कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि पूर्वी निगम अपने कर्मचारियों के हितों के प्रति संवेदनशीन है और उन्हें उनका अधिकार दिलाने के लिए प्रयत्नशीन है। उपमहापौर किरण वैद्य ने कहा कि आज का दिन शुभ दिन है कि 31 कर्मचारियों को नियमित किया गया है। पूर्वी निगम में काबिज भाजपा पूरी ईमानदारी के साथ निगमकर्मियों के हित में कार्य रही है और विश्वास जताया कि जल्द ही अन्य कर्मचारियों को भी नियमित किया जाएगा। स्थायी समिति अध्यक्ष बीर सिंह पंवार ने इसके लिए निगमायुक्त विकास आनंद को धन्यवाद दिया। पंवार ने कहा कि निगमायुक्त के अथक प्रयासों के कारण यह संभव हो पाया है। उन्होंने तमाम कानूनी पेचदगियों में से एक रास्ता निकाला और 31 पर्यावरण सहायकों को नियमित कर उनको दीवाली का उपहार दिया। नेता सदन सत्यपाल सिंह ने कहा कि पर्यावरण सहायकों को नियमित करने के लिए लंबा संघर्ष करना पड़ा और आखिरकार मेहनत रंग लाई। उन्होंने कहा कि इन 31 के अलावा बचे 1700 सफाई कर्मचारियों को भी नियमित किया जाएगा।

नेता विपक्ष मनोज कुमार त्यागी ने भी कर्मचारियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि निगम का प्राथमिक कार्य ही साफ-सफाई है और इस दुष्टि से तमाम सफाई कर्मचारी निगम की नींव है। उन्होंने कहा कि बाकी बचे कर्मचारियों को भी उनका हक मिलना चाहिए और उन्हें भी जल्द से जल्द नियमित किया जाना चाहिए। पर्यावरण प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रोमेश गुप्ता ने कहा कि निगम विषम आर्थिक परिस्थितियों से गुजर रहा है और संकट की घड़ी में भी अपने कर्मचारियों के हितों को लेकर सदैव खड़ा है। इस मौके पर शाहदरा उत्तरी जोन के चेयरमैन प्रवेश शर्मा, दक्षिणी जोन की चेयरपर्सन अपर्णा गोयल, अपर आयुक्त अल्का शर्मा मौजूद रहीं।

यूनियन ने किया स्वागत: एमसीडी स्वच्छता कर्मचारी यूनियन के संस्थापक आरबी ऊंटवाल और अखिल भारतीय मजदूर यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश वैद ने कर्मचारियों के नियमितीकरण का स्वागत किया है। हालांकि इस बार भी बोनस न मिलने से यूनियन के पदाधिकारी निराश हैं। इनका कहना है कि पिछले साल की तरह इस बार भी कर्मचारियों को बोनस नहीं दिया गया। उन्होंने दोनों साल का बोनस जल्द से जल्द जारी करने की मांग की है।