Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    'ये लॉरेंस बिश्नोई कौन है, गुजरात की जेल से कैसे गैंग चला रहा है', केंद्र सरकार पर भड़के केजरीवाल

    Updated: Fri, 29 Nov 2024 05:39 PM (IST)

    दिल्ली में बिगड़ती कानून-व्यवस्था पर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा। केजरीवाल ने कहा कि केंद्र ...और पढ़ें

    दिल्ली विधानसभा में कानून व्यवस्था को लेकर केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली में कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शक्रवार को केंद्र सरकार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर जमकर बरसे। दिल्ली विधानसभा में बोलते हुए केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार से दिल्ली की कानून व्यवस्था नहीं संभल रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उन्होंने कहा कि दिल्ली में हमने स्कूल, अस्पताल, सड़कें और बिजली ठीक करने की जिम्मेदारी पूरी की है लेकिन केंद्र सरकार और गृह मंत्री अमित शाह से दिल्ली की कानून व्यवस्था संभाली नहीं जा रही है।  दिल्ली में हत्याएं और बम ब्लास्ट हो रहे हैं।

    उन्होंने कहा कि अभी-अभी मैं देख रहा था कि एक वकील कह रहे थे कि सड़क पर हाथ में मोबाइल फोन ले जाना मुश्किल है। आप मोबाइल फोन लो जाओगे, कोई ना कोई आपका मोबाइल छीन लेगा। दिल्ली में दुष्कर्म हो रहे हैं, मर्डर कर देते हैं। मैं यह एक अखबार लेकर आया हूं। दिल्ली की कानून व्यवस्था को लेकर इसमें जानकारी दी गई है। 

    अखबार में छपी क्राइम की खबर को दिखाते केजरीवाल।

    दिल्ली में दर्जन भर गैंग सक्रिय हैं: केजरीवाल

    उन्होंने कहा कि आपके पड़ोस में गैंगवार शुरू हो गए हैं। ये लॉरेंस बिश्नोई कौन है? कैसे वह जेल में बैठ कर गैंग चला रहा है। इसके बारे में अमित शाह को बताना पड़ेगा। बिश्नोई गैंग, भाऊ ग्रैंड,  गोगी गैंग... ऐसे दर्जन भर गैंग दिल्ली के अंदर सक्रिय हैं। कोई बता रहा था कि इन्होंने अपने एरिया बांट रखे हैं।

    लॉरेंस बिश्नोई गुजरात में बैठकर गैंग कैसे चला रहा है: केजरीवाल

    दिल्ली में कानून व्यवस्था का यह हाल हो गया है कि आज हर कोई डरा हुआ है। लोगों को वसूली के फोन आ रहे हैं। महिलाओं का रेप कर हत्या की जा रही है। लॉरेंस बिश्नोई की गैंग ने आतंक मचा रखा है। एक बात समझ नहीं आ रही कि लॉरेंस बिश्नोई BJP शासित गुजरात की साबरमती जेल में बंद है तो वह जेल में रहकर अपनी गैंग कैसे चला रहा है?

    जब दिल्ली में मातायें गैंगवार में अपने बच्चों को खो रही थी। तब अमित शाह चुनावी रैलियां कर रहे थे। आज दुनिया में दिल्ली को 'गैंगस्टर कैपिटल' के नाम से जाना जाता है। अमित शाह जी जवाब दें कि क्यों दिल्ली में अपराधी इतना बेखौफ हो गए हैं? - अरविंद केजरीवाल

    दिल्ली में 20 हजार परिवार में 1832 अपराध के शिकार: सिसोदिया

    वहीं मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली में हर 20,000 परिवार में से 1832 परिवार अपराध के शिकार हो रहे हैं। मतलब लगभग 10% दिल्ली के परिवार अपराध के शिकार हो रहे हैं और यह लोग जी-20 में कुछ नहीं हुआ, जी-20 में कुछ नहीं हुआ है, कर रहे हैं। लोग डर रहे हैं। धमकियां गोली बारी हो रही है।

    सदन में स्वाति मालीवाल के साथ मारपीट का मुद्दा उठा

    बीजेपी नेता विजेंद्र गुप्ता  द्वारा विधानसभा सदन में आम आदमी पार्टी से राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल के साथ हुई मारपीट का मुद्दा उठाने पर सदन में हंगामा हो गया। सत्ता पक्ष के विधायकों के बाद विपक्ष के विधायकों ने भी हंगामा किया। विधानसभा अध्यक्ष ने विजेंद्र गुप्ता और विपक्ष के अन्य सदस्यों को मार्शल आउट किया। उनके द्वारा बोली गई सभी बातों को सदन से कार्रवाई से निकाला गया। बाद में सदन की कार्यवाही को बुधवार तक के लिए स्थगित कर दिया गया।

    यह भी पढ़ें- 'रोहिणी में BJP के खिलाफ उम्मीदवार नहीं उतारेगी AAP', CM आतिशी ने विजेंद्र गुप्ता से क्यों कहा ऐसा?