विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 26, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Excise Policy Case: दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया पर CBI का शिकंजा, 8 घंटे की पूछताछ के बाद हुए गिरफ्तार

By Jagran NewsEdited By: Geetarjun
Published: Sun, 26 Feb 2023 07:27 PM (IST)Updated: Sun, 26 Feb 2023 08:22 PM (IST)

Manish Sisodia Arrested दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली आबकारी नीति मामले में पूछताछ के बाद सीबीआई ने गिरफ्तार ...और पढ़ें

दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया को CBI ने किया गिरफ्तार
दिल्ली के डिप्टी CM मनीष सिसोदिया को CBI ने किया गिरफ्तार

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को दिल्ली आबकारी नीति मामले (Delhi Excise Policy Case) में पूछताछ के बाद सीबीआई ने गिरफ्तार कर लिया है। सिसोदिया एजेंसी के सामने पेश होने के लिए सीबीआई मुख्यलाय सुबह 11 बजे पहुंचे थे। सिसोदिया पर आबकारी घोटाले में कथित तौर पर उनके जुड़ने का आरोप लगा है। सीबीआई मुख्यालय के बाहर सुरक्षा के लिए पैरामिलिट्री और दिल्ली पुलिस के करीब 200 जवान तैनात किए गए हैं।

गिरफ्तारी के बाद क्या बोले सीएम केजरीवाल

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी ट्वीट किया है, उन्होंने कहा कि मनीष बेकसूर हैं। उनकी गिरफ्तारी गंदी राजनीति है। मनीष की गिरफ्तारी से लोगों में बहुत रोष है। लोग सब देख रहे हैं। लोगों को सब समझ आ रहा है। लोग इसका जवाब देंगे। इससे हमारे हौसले और बढ़ेंगे। हमारा संघर्ष और मजबूत होगा।

आम आदमी पार्टी ने कहा कि जब मनीष सिसोदिया का मामला अदालत में जाएगा, तो भाजपा सरकार एक रुपये का भी भ्रष्टाचार साबित नहीं कर पाएगी। इसके साथ ही कहा कि AAP और अरविंद केजरीवाल की बढ़ती लोकप्रियता के कारण सीबीआई ने सिसोदिया को गिरफ्तार किया है।

आप नेता आतिशी ने कहा, भाजपा कहती है कि मनीष सिसोदिया 10,000 करोड़ का घोटाला किया। ये पैसे कहां है? ये पैसे सिसोदिया के घर, बैंक या अन्य जगह पर मिले? एक साल की जांच में भी ED-CBI इसका सबूत नहीं दे पाई। यह गिरफ्तारी जांच या सरकारी पॉलिसी से नहीं है बल्कि AAP के दिल्ली मॉडल व उपलब्धि को लेकर हुई है।

AAP ने बताया लोकतंत्र के लिए काला दिन

सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, लोकतंत्र के लिए काला दिन! भाजपा की सीबीआई ने लाखों बच्चों का भविष्य संवारने वाले दुनिया के सर्वश्रेष्ठ शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को फर्जी केस में गिरफ्तार किया है।"

आप नेताओं ने साधा निशाना

गिरफ्तारी के बाद से आम आदमी पार्टी के नेताओं ने भाजपा की केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि एक नेक इंसान को गिरफ्तार किया गया है। वहीं राघव चड्ढा ने कहा कि जेल के ताले टूटेंगे, मनीष सिसोदिया छूटेंगे।

आठ घंटे की पूछताछ के बाद हुई गिरफ्तारी

आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया रविवार की सुबह 11 बजे सीबीआई मुख्यालय पहुंचे थे, जिसके बाद उनसे पूछताछ शुरू हुई। करीब आठ घंटे की पूछताछ के बाद उन्हें सीबीआई गिरफ्तार कर लिया।

बता दें कि 19 फरवरी (रविवार) को पूछताछ के लिए बुलाए जाने पर सिसोदिया ने दिल्ली का बजट पेश करने को लेकर दूसरी तारीख देने का अनुरोध किया था। जिसके बाद सीबीआई ने पूछताछ के लिए 26 फरवरी की तारीख दी थी।

सिसोदिया की पेशी से पहले आप नेताओं का प्रदर्शन

पूछताछ की शुरुआत होते ही सीबीआई मुख्यालय के बाहर आप के नेताओं और कार्यकर्ताओं का हुजूम लग गया। इस दौरान नेताओं पर धारा 144 के उल्लंघन करने के आरोप में हिरासत में लिया गया। सीबीआई मुख्यालय के बाहर नारे लगाने वाले नेताओं में संजय सिंह भी शामिल थे। पुलिस ने संजय सिंह समेत 50 लोगों को हिरासत में लिया है। बता दें कि स्थिति को देखते हुए इलाके में सुबह ही धारा 144 लगा दी गई थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।