विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Crime: दिल्ली में मोबाइल छीनने के विवाद में युवक की चाकू मारकर हत्या, 2 नाबालिग गिरफ्तार

By AgencyEdited By: Shyamji Tiwari
Published: Sun, 22 Jan 2023 02:40 PM (IST)

Delhi Crime दक्षिणी दिल्ली के मैदना गढ़ी इलाके में शनिवार को 18 वर्षीय एक लड़के की कथित तौर पर चाकू ...और पढ़ें

दक्षिणी दिल्ली में एक 18 वर्षीय लड़के की चाकू मारकर हत्या
दक्षिणी दिल्ली में एक 18 वर्षीय लड़के की चाकू मारकर हत्या

नई दिल्ली, पीटीआई। दक्षिणी दिल्ली के मैदना गढ़ी इलाके में 18 वर्षीय एक लड़के की कथित तौर पर चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने रविवार को बताया कि उन्होंने कहा कि हत्या के सिलसिले में दो किशोरों को पकड़ा गया है। 

राधा कृष्ण मंदिर के पास मिला शव

बता दें कि पुलिस को शनिवार दोपहर 2:23 बजे  दूरभाष मोहल्ले में राधा कृष्ण मंदिर के पास एक शव पड़ा होने की सूचना मिली। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि लड़के के शरीर पर चाकू के कई घाव थे और गले पर गहरा कट था।

पुलिस ने दो किशोरों को पकड़ा

मृतक की पहचान भाटी माइंस स्थित संजय कॉलोनी निवासी हर्ष के रूप में हुई है। मैदान गढ़ी पुलिस स्टेशन में IPC की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया था। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की और दोनों किशोरों को पकड़ा।

यह भी पढ़ें- Shraddha Murder Case: जल्द 3000 पेज की चार्जशीट दाखिल कर सकती है दिल्ली पुलिस, 100 गवाहों को बनाया गया आधार

मोबाइल फोन को लेकर उठा विवाद

एक नाबालिग ने कथित तौर पर पीड़िता का मोबाइल फोन छीन लिया था। हर्ष ने विरोध करने की कोशिश की तो नाबालिग ने कई वार कर उसका गला रेत दिया। पुलिस ने बताया कि दोनों के पास से पीड़ित का मोबाइल फोन, सिम कार्ड और हत्या में इस्तेमाल चाकू बरामद किया गया है। एम्स में उनका पोस्टमार्टम किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें- Delhi Crime: न्यू अशोक नगर में पड़ोसी ने युवक पर चाकू से किए कई वार, मामूली बात को लेकर हुआ था झगड़ा