विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 16, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Crime News: पत्नी ने किया इन्कार तो पति ने जहर खाकर कर ली आत्महत्या, कारण जानकर रह जाएंगे दंग

By Vinay Kumar TiwariEdited By:
Published: Mon, 16 May 2022 12:46 PM (GMT+05:30)

राजू शर्मा मेरठ उत्तर प्रदेश में पत्नी कविता शर्मा व दो बच्चों के साथ रहता था। वह भेलपूरी बेचकर परिवार ...और पढ़ें

स्वजन से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।
स्वजन से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। पत्नी के घर चलने से इन्कार करने पर हताश पति ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। मामला चाणक्यपुरी थाना क्षेत्र का है। मृतक राजू शर्मा (40) का शव रविवार को पोस्टमार्टम कराकर स्वजन को सौंप दिया गया। पुलिस के मुताबिक, राजू शर्मा मेरठ उत्तर प्रदेश में पत्नी कविता शर्मा व दो बच्चों के साथ रहता था। वह भेलपूरी बेचकर परिवार का पालन-पोषण करता था। 10 दिन पहले पति से विवाद के चलते कविता मेरठ से चाणक्यपुरी संजय कैंप अपने भाई मनोज पासवार के यहां रहने आ गई थी।

राजू शर्मा शनिवार सुबह साढ़े नौ बजे बड़े बेटे गोलू देव (16) के साथ पत्नी को लेने संजय कैंप आए। उन्होंने पत्नी को साथ में घर चलने को कहा तो पत्नी ने मना कर दिया। दोनों में काफी देर तक कहासुनी भी हुई। कुछ देर बाद राजू ने जहर खा लिया। हालत खराब होने पर उन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। फिलहाल, स्वजन से पूछताछ कर मामले की जांच की जा रही है।