विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 27, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Crime: चोरी का आरोप लगाकर किया था दुष्कर्म, 14 वर्षीय पीड़िता ने बेटे को दिया जन्म, आरोपित गिरफ्तार

By Jagran NewsEdited By: Devshanker Chovdhary
Published: Fri, 27 Jan 2023 10:41 AM (IST)

दिल्ली की नंद नगरी में 14 वर्ष की दुष्कर्म पीड़िता ने बेटे को जन्म दिया। गर्भवती होने की खबर उसके माता-पिता को भी नहीं थी। यह मामला तब सामने आया जब पीड़िता को पेट में दर्द के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया है।

14 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता ने बेटे को जन्म दिया
14 वर्षीय दुष्कर्म पीड़िता ने बेटे को जन्म दिया

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली: नंद नगरी में 14 वर्ष की दुष्कर्म पीड़िता ने बेटे को जन्म दिया है। पुलिस ने आरोपित दुकानदार मुकर्रम अली (48) को गिरफ्तार कर लिया है। कड़कड़डूमा कोर्ट ने उसे एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा है। पुलिस ने किशोरी के बच्चे को पालना संस्था को दिया है। पीड़िता की काउंसलिंग कराई जा रही है। पीड़िता नंद नगरी में माता-पिता के साथ रहती है।

माता-पिता को नहीं थी गर्भवती होने की खबर

पीड़िता के पेट का आकार बढ़ गया था। 18 दिसंबर को उसके पेट में परेशानी ज्यादा हुई तो स्वजन को लगा सूजन की वजह से दिक्कत हो रही है। वह उसे भर्ती कराने अस्पताल ले गए तो वहां जांच होने पर मालूम हुआ कि पीड़िता आठ माह से ज्यादा की गर्भवती है।

इस पर पुलिस ने पीड़िता के बयान पर दुष्कर्म व पोक्सो सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की। कुछ ही दिनों में पीड़िता ने बेटे को जन्म दिया। 25 जनवरी को पुलिस ने आरोपित मुकर्रम अली को गिरफ्तार कर लिया।

आरोपित के दबाव में बोला झूठ

पुलिस को अस्पताल से सूचना मिली थी कि 14 वर्षीय किशोरी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जिसके साथ दुष्कर्म हुआ है। पुलिस ने किशोरी से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसकी सलमान नाम के युवक से दोस्ती थी। उसने उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

पुलिस की काफी कोशिशों के बाद भी आरोपित का कुछ पता नहीं चला तो किशोरी से दोबारा पूछताछ की गई। तब उसने सच बताया कि इलाके के एक दुकानदार ने दुष्कर्म किया था। पीड़ित ने जब उसे गर्भवती होने की बात दुकानदार को बताई तो उसने उस पर दबाव बनाया कि वह पुलिस से झूठ बोले। इसलिए उसने शुरुआत में आरोपित का गलत नाम बताया था।

चाय में नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म

पीड़िता इलाके की दुकान पर सामान लेने गई थी तभी दुकानदार ने उस पर मोबाइल चोरी का आरोप लगा दिया। इससे वह डर गई। आरोपित उसे अपने गोदाम ले गया और चाय में नशीला पदार्थ पिला दिया। बेहोश होने पर दुष्कर्म किया और अश्लील वीडिया बना लिया।

वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर कई बार दुष्कर्म किया जिससे वह गर्भवती हो गई। पेट बढ़ने पर उसे लगा कि सूजन है। अस्पताल जाने पर गर्भवती होने का पता चला।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।