विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 31, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi: आपसी रंजिश में बाइक सवार बदमाश ने युवक को मारी गोली, हुआ फरार; दोनों के बीच कई बार हो चुका है झगड़ा

By Rajneesh kumar pandeyEdited By: Abhi Malviya
Published: Fri, 31 Mar 2023 11:27 PM (IST)

गोविंदपुरी इलाके में बाइक सवार बदमाश एक युवक को गोली मार कर फरार हो गए। पीड़ित के पैर में गोली ...और पढ़ें

गोविंदपुरी में बाइक सवार बदमाश एक युवक को गोली मार कर फरार हो गए। पीड़ित के पैर में गोली लगी।
गोविंदपुरी में बाइक सवार बदमाश एक युवक को गोली मार कर फरार हो गए। पीड़ित के पैर में गोली लगी।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। गोविंदपुरी इलाके में बाइक सवार बदमाश एक युवक को गोली मार कर फरार हो गए। पीड़ित के पैर में गोली लगी। गोविंदपुरी थाना पुलिस ने युवक को उपचार के लिए एम्स ट्रामा सेंटर में भर्ती किया। पुलिस ने घायल जय प्रकाश के बयान पर केस दर्ज कर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल 22 वर्षीय जयप्रकाश अपने परिवार के साथ तेहखंड़ गांव ओखला फेस एक में रहते हैं। पुलिस को दिए बयान में उन्होंने बताया कि दिनेश सोनी से उसका पुराना विवाद है, जिसके चलते दोनों के बीच कई बार झगड़ा हो चुका है। 27 मार्च को वह साईं मंदिर गोविंदपुरी की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान दो बाइकों पर दिनेश, उनका भाई सोनू, उनका दोस्त अब्दुल कादिर और फद्दा आ रहे थे। आरोपितों ने उन्हें देखकर बाइक रोकी और उनसे झगड़ा करने लगे। इसी बीच दिनेश ने पिस्तौल निकाली और पीड़ित पर फायरिंग शुरू कर दी।

पीड़ित ने बचने की कोशिश की और भागने लगे। जिसके चलते गोली उनके पैर में लगी और वह गिर पड़े। इसके बाद आरोपित मौके से फरार हो गए। राहगीरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। गोविंदपुरी थाना पुलिस ने जय प्रकाश को अस्पताल में भर्ती किया। जहां उसका उपचार चल रहा है। पुलिस ने घायल के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।