विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 04, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Crime: झपटमार को पकड़ने गए थे दिल्ली पुलिस के ASI, आरोपित ने अचानक निकाला चाकू और किए कई वार

By Bhagwan JhaEdited By: Abhi Malviya
Published: Wed, 04 Jan 2023 11:48 PM (IST)

दिल्ली के मायापुरी थाना क्षेत्र में झपटमारी के एक आरोपित ने दिल्ली पुलिस के एएसआइ पर चाकू से वार करके ...और पढ़ें

जानकारी के अनुसार घटना बुधवार दिन में चार बजे की है।
जानकारी के अनुसार घटना बुधवार दिन में चार बजे की है।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। मायापुरी थाना क्षेत्र में झपटमारी के एक आरोपित ने दिल्ली पुलिस के एएसआइ पर चाकू से वार करके उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल एएसआइ का नाम शंभु दयाल है। पुलिस ने आरोपित अनीस को मौके से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में आरोपित के खिलाफ हत्या के प्रयास की धारा में प्राथमिकी की गई है।

जानें पूरा मामला

जानकारी के अनुसार घटना बुधवार दिन में चार बजे की है। एक महिला ने थाना पहुंचकर पुलिस को बताया कि उनके पति से बदमाश न मोबाइल झपट लिया है। थाने में यह मामला शंभु दयाल को सौंपा गया। वे महिला को साथ में लेकर उनके कहे अनुसार दिल्ली रेवाड़ी रेलवे लाइन की ओर गए। यहां झुग्गियों में महिला ने आरोपित को पहचान लिया। पलक झपकते ही शंभु ने उसे पकड़ लिया और उसे थाना ले जाने लगे।

यह भी पढ़ें- Delhi Crime: दिल्ली के बदरपुर इलाके में चाकू से गोदकर सरेआम की गई युवक की हत्या, CCTV में कैद हुई वारदात

अचानक किया चाकू से वार

आरोप है कि उसने अपने पास चाकू छिपाया हुआ था। थाने के नजदीक मौका मिलते ही उसने अचनाक चाकू निकाला और शंभु पर वार करने लगा। उनके पेट, कमर, गर्दन सहित अनेक जगह चाकू से वार किया गया। तभी स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आरोपित को काबू किया गया। फिलहाल शंभु करोलबाग स्थित निजी अस्पताल में भर्ती हैं। उपायुक्त घनश्याम बंसल का कहना है कि उनकी हालत अभी खतरे से बाहर है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में सुरक्षित नहीं बेटियां: पांडव नगर में कार में खींचा तो आदर्श नगर में दोस्ती तोड़ने पर चाकू से गोदा