यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Crime: नरेला में चाकू मारकर युवक की बेरहमी से हत्या, छाती और शरीर पर दिखे घाव; सड़क पर पड़ा मिला शव
Delhi Crime दिल्ली के नरेला में एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने घटना को लेकर कहा कि ...और पढ़ें

HighLights
- दिल्ली के नरेला में मृत मिला व्यक्ति, जांच जारी: पुलिस
- पुलिस ने बताया कि पीड़िता नरेला में भारी मजदूरी करती थी।
पीटीआई, नई दिल्ली। दिल्ली के नरेला इलाके में एक व्यक्ति सड़क पर मृत पाया गया। पीटीआई के अनुसार, पुलिस ने घटना को लेकर कहा कि मृत व्यक्ति की पहचान 'बड़े' उर्फ गलीफ राजा उर्फ 'सैंपल' के रूप में हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की आयु 43 वर्ष थी और वह भोरगढ़ इलाके में मौलवी का मकान मस्जिद वाली गली का निवासी था। मृतक नरेला में मजदूरी करता था। अधिकारियों ने कहा कि शरीर पर छाती पर और उसके आसपास कई बाहरी घाव थे। घावों से लग रहा है जैसे ये चाकू से किए गए हैं।
302 के तहत मामला हुआ दर्ज
इसके अलावा, अधिकारियों के अनुसार, पुलिस को 6 दिसंबर को एनआईए पुलिस स्टेशन में एक पीसीआर कॉल मिली, जिसमें कॉलर ने बताया कि नरेला इलाके में एमएसपी मॉल के पास सड़क पर एक शव पड़ा हुआ है। पुलिस ने कहा कि एनआईए पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है और जांच जारी है।
