यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Shimla में पर्यटकों के स्वागत के लिए पहली बार हो रहा कार्निवल, क्रिसमस से लेकर नए साल तक रिज पर सजेगा मंच
2024 के स्वागत के लिए शिमला आने वाले या फिर क्रिसमस मनाने के लिए शहर में आने वाले सैलानियों के ...और पढ़ें

HighLights
- क्रिसमस से लेकर नए साल के स्वागत तक रिज पर सजेगा मंच
- सैलानी खुद गाना गाकर भी कर सकेंगे मनोरंजन
- मंच पर सभी को जाकर गाने की होगी छूट, गाने का अनुभव के लिए होगा ट्रायल
जागरण संवाददाता, शिमला। 2024 के स्वागत के लिए शिमला आने वाले या फिर क्रिसमस मनाने के लिए शहर में आने वाले सैलानियों के स्वागत के लिए नगर निगम शिमला ने कार्निवाल करवाने का फैसला लिया है। इसके तहत रिज पर नगर निगम की ओर से मंच सजाया जाना है। इसमें शहर में आने वाले सैलानियों को गाना गाने तक की सुविधा होगी। जो सैलानी निगम के मंच से गाने गाएंगे, उन्हें नहीं निगम की ओर से कुछ दिया जाएगा न ही फीस के रूप में कुछ वसूला जाएगा।
25 से लेकर 31 दिसंबर तक शिमला के रिज मैदान पर होगा आयोजन
इसका आयोजन 25 से लेकर 31 दिसंबर तक शिमला के रिज मैदान पर होगा। इसके तहत कोई भी व्यक्ति जो गाता है या गाने की इच्छा रखता है, वह स्टेज से अपनी प्रस्तुति दे सकेगा। इसके माध्यम से पर्यटन नगरी शिमला में घूमने का आनंद ले सकेंगे। यहां पर बेहतर तरीके से नए साल का स्वागत भी कर सकेंगे। इसके लिए नगर निगम शिमला ने यह प्लान तैयार किया है । शहर के मेयर सुरेंद्र चौहान के दिल्ली से बुधवार को लौट आए हैं। इसका पूरा खाका तैयार किया जाएगा। इसे जमीन पर उतरने का काम भी शुरू किया जाएगा।
क्रिसमस व नए साल पर एन्जॉय करेंगे सैलानी
नगर निगम के मेयर सुरेंद्र चौहान ने अधिकारियों को इसका एक विस्तृत प्लान बनाने के निर्देश दिए हैं। वीरवार को दिल्ली के लौटने के बाद वे इस पर अधिकारियों की बैठक लेंगे। इसके तहत ही इस कार्निवल का पूरा प्लान फाइनल किया जाएगा। इस कार्निवल में म्यूजिक और अन्य सभी सुविधाएं नगर निगम की ओर से मुहैया करवाई जानी है। मेयर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि शहर में सैलानी क्रिसमस व नए साल के घूमने के अलावा खुद गाने व दूसरों के गाने सुनने का आनंद ले सके, इसके लिए ये व्यवस्था की जा रही है।
सुरक्षा की होगी व्यवस्था
इसके लिए सुरक्षा की व्यवस्था भी पुख्ता की जाएगी। इसके लिए मेयर शहर के पुलिस अधिकारियों की जल्द ही बैठक करेंगे। बैठक में इस पर अधिकारियों को सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम करने के निर्देश जारी किए जा सकते हैं।
एक ही दिन में पहुंच जाते हैं 30 हजार वाहन
शहर में एक ही दिन में सैलानियों के बीस से तीस हजार वाहन पहुंचते हैं। नए साल का स्वागत करने के लिए इतने ही सैलानी शहर में आते हैं। इन वाहनों में सैलानी 30 या 31 दिसंबर को शिमला पहुंचते हैं। कुछ सैलानी 24 और 25 दिसंबर को शिमला आते हैं । इस दौरान शिमला में सैलानियों की सबसे ज्यादा भीड़ रहती है।
