विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi: तीन गायों को धारदार हथियार से हमला कर किया घायल, एक की मौत; VHP ने कहा- भड़काने की साजिश

By Rajneesh kumar pandeyEdited By: Shyamji Tiwari
Published: Sun, 14 May 2023 05:31 PM (IST)

दिल्ली के संगम विहार थाना इलाके में गाय पर धारदार हथियार से हमला कर घायल करने का मामला सामने आया ...और पढ़ें

गाय को धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से किया घायल,
गाय को धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से किया घायल,

दक्षिणी दिल्ली, जागरण संवाददाता। संगम विहार थाना इलाके में तीन गायों पर हमला करने का मामला सामने आया है। दो गायों को फरीदाबाद हरियाणा स्थित गौशाला में भर्ती कराया गया, जहां एक गाय की मौत हो गई, जबकि भूरे रंग की गाय का इलाज चल रहा है। वहीं हमले में घायल तीसरी गाय को उनके मालिक विजय भड़ाना अपने घर ले गए, जहां उनका उपचार किया गया।

पुलिस ने दर्ज किए दो मामले

पुलिस ने अमित लोहिया और विजय भड़ाना की शिकायत पर दो मामले दर्ज कर लिए हैं। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल कर मामले की छानबीन कर रही है। गौरतलब है कि संगम विहार के रणजीत भडाना ने पुलिस को मामले से संबंधित शिकायत थाने में दर्ज कराई। उन्होंने पुलिस को बताया की उनकी सफेद रंग की गाय 11 मई को घर से शाम को लगभग 4.00 बजे निकली थी, लेकिन अगले दिन सुबह लौटकर नहीं आई।

गंभीर हालत में मिली गाय

इसी बीच 12 मई उन्हें अपनी गली के लोगों से सुबह लगभग 7.00 बजे पता लगा कि एक गाय को गंभीर चोट लगी है। तलाश करने पर शाम को 6.00 बजे उनके बेटे यश ने बताया कि जिस गाय को चोट लगी है, वह उनकी ही गाय है। उनके घर से लगभग 150-200 मीटर दूर पतली बंद गली में मौके पर पहुंच कर उन्होंने जाकर देखा तो गाय की गंभीर हालत में थी। इसके बाद छोटे भाई संजय की मदद से रणजीत वहां से अपनी घायल गाय को लेकर अपने घर आ गए। जिसको घर लाकर इलाज किया गया।

धारदार हथियार से किया हमला

उन्होंने शिकायत की है कि उनकी गाय को किसी ने जानबूझकर धारदार हथियार द्वारा जानलेवा तरीके से काटा है। इसके लिए उन्होंने दोषियों को ढूंढकर सजा दिलाने के लिए गुहार लगाई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि संगम विहार थाना इलाके में शनिवार को एक अन्य काल मिली। कालर अमित लोहिया ने पुलिस को बताया कि किसी ने उनकी भूरी गाय व एक अन्य गाय पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया है। मौके पर पहुंची पुलिस को पता चला कि भूरे रंग की गाय अमित के भाई सुमित की है।

गत 10 मई की शाम को चारा परोस कर छोड़ दिया था। अलगे दिन वह घायल अवस्था में मिली। इसके बाद दोनों को फरीदाबाद की पशु एंबुलेंस से गौशाला में ले जाया गया, जहां एक गाय की मौत हो गई, जबकि भूरे रंग की गाय का इलाज चल रहा है। पुलिस ने अमित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। 

वहीं इस मामले में विश्व हिंदू परिषद के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने बयान जारी कर कहा कि यह कोई अनायास घटी घटना नहीं, अपितु गौ भक्त हिंदू समाज की भावनाओं को भड़काने हेतु कुछ असामाजिक तत्वों या जेहादियों द्वारा षड्यंत्र के तहत किए गए हमले प्रतीत होते हैं। इनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।