विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राहत के बीच CM केजरीवाल की बढ़ीं मुश्किलें, कोर्ट ने CBI मामले में 25 जुलाई तक बढ़ाई न्यायिक हिरासत

By Agency Edited By: Sonu Suman
Published: Fri, 12 Jul 2024 02:33 PM (GMT+05:30)Updated: Fri, 12 Jul 2024 02:46 PM (GMT+05:30)

दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 25 जुलाई तक बढ़ा दी है। इससे पहले आज ही ...और पढ़ें

दिल्ली कोर्ट ने CBI मामले में केजरीवाल को 25 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा जेल।
दिल्ली कोर्ट ने CBI मामले में केजरीवाल को 25 जुलाई तक न्यायिक हिरासत में भेजा जेल।

HighLights

  1. 29 जून को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा
  2. हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद अब कोर्ट ने फिर 25 जुलाई तक हिरासत बढ़ाई
  3. इससे पहले, सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को ईडी मामले में अंतरिम जमानत का आदेश दिया

एएनआई, नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट से दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को राहत मिलने के बाद अब सीबीआई मामले में मुश्किलें बढ़ गई है। दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट ने केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 25 जुलाई तक बढ़ा दी है। इससे पहले, उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म होने के बाद कोर्ट में पेश किया गया था। 

इससे पहले, 29 जून को सीबीआई ने राऊज एवेन्यू कोर्ट में केजरीवाल को पेश किया था और उन्हें 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजने का अनुरोध किया था, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया था।

CBI ने 26 जून को किया था गिरफ्तार

बता दें, सुप्रीम कोर्ट ने ईडी मामले में केजरीवाल को अंतरिम जमानत पर रिहा करने का आदेश दिया था। केजरीवाल ने ईडी की गिरफ्तारी और रिमांड में भेजे जाने को चुनौती देते हुए याचिका दाखिल की थी। इस पर सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाते हुए केजरीवाल को जमानत का आदेश दिया। दरअसल, ईडी ने मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया था। इसके बाद सीबीआई ने भी केजरीवाल को 26 जून को गिरफ्तार किया था। 

यह भी पढ़ें- Arvind Kejriwal: दिल्ली के सीएम को सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत, फिर भी जेल में रहेंगे केजरीवाल; अब आगे क्या होगा?

केजरीवाल की गिरफ्तारी से अंतरिम जमानत तक... सुप्रीम कोर्ट के फैसले की 10 बड़ी बातें; क्या हैं राहत के मायने?