विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 07, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Liquor Policy Case: दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल को झटका, अब 20 मई तक बढ़ी न्यायिक हिरासत

Published: Tue, 07 May 2024 02:35 PM (IST)Updated: Tue, 07 May 2024 02:47 PM (IST)

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने शराब नीति घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक ...और पढ़ें

दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल को झटका, अब 20 मई तक बढ़ी न्यायिक हिरासत (File Photo- ANI)
दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल को झटका, अब 20 मई तक बढ़ी न्यायिक हिरासत (File Photo- ANI)

HighLights

  1. 21 मार्च को हुई थी दिल्ली सीएम की गिरफ्तारी
  2. फिलहाल न्यायिक हिरासत में तिहाड़ जेल में हैं अरविंद केजरीवाल

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें खत्म होती नहीं दिख रही हैं।

ताजा मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने आज मंगलवार को शराब नीति से जुड़े ईडी मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 20 मई तक बढ़ा दी है। 

ये भी पढ़ें-

'अगर हम जमानत दे सकते हैं तो अंतरिम राहत भी दे सकते...', केजरीवाल की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट में बहस जारी

आजादी... टाइमिंग और अरविंद केजरीवाल : सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली CM की गिरफ्तारी पर ED से पूछे 5 सवाल

21 मार्च को हुई थी गिरफ्तार

मालूम हो कि अरविंद केजरीवाल को 21 मार्च को गिरफ्तार किया गया था और फिलहाल वह न्यायिक हिरासत के तहत तिहाड़ जेल में बंद हैं। सुप्रीम कोर्ट ने 15 अप्रैल को ईडी को नोटिस जारी किया था और केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ उनकी याचिका पर उससे (ईडी) जवाब मांगा था।

इससे पहले 9 अप्रैल को, दिल्ली हाई कोर्ट ने केजरीवाल की गिरफ्तारी को बरकरार रखते हुए कहा था कि इसमें कुछ अवैध नहीं था और बार-बार समन जारी करने और जांच में शामिल होने से इनकार करने के बाद ईडी के पास यही विकल्प बचा था।

इससे पहले आज, सुप्रीम कोर्ट ने ईडी से उसकी जांच में देरी पर सवाल उठाया और एजेंसी से आप नेता की गिरफ्तारी से पहले मामले की फाइलें पेश करने को कहा। पीठ ने ईडी से दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, जो इस मामले में आरोपी हैं, उनकी गिरफ्तारी से पहले और बाद की केस फाइलें पेश करने को कहा है।