विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 02, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Coronavirus: बड़ा ही भयावह रहा अप्रैल और मई का महीना, जानें- कैसे बढ़ते गए मौत के आंकड़े

By Mangal YadavEdited By:
Published: Wed, 02 Jun 2021 05:16 PM (IST)

राजधानी में अकेले मई माह में 24 हजार मृत्यु पंजीकरण हुए हैं। जो कि अब तक का सर्वाधिक है। निगम ...और पढ़ें

मौत का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है
मौत का आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है

 नई दिल्ली [निहाल सिंह]। राजधानी दिल्ली में अप्रैल और मई माह का बड़ा ही भयावह रहा। यही वजह रही कि जहां अप्रैल माह में पिछले तीन साल की अपेक्षा में सर्वाधिक मृत्यु दर्ज हुई थी तो वहीं मई माह में दो साल में चार गुणा मृत्यु पंजीकरण हुए है। राजधानी में अकेले मई माह में 24 हजार मृत्यु पंजीकरण हुए हैं। जो कि अब तक का सर्वाधिक है। निगम के अधिकारियों का कहना है कि अब तक इतने पंजीकरण इससे पहले एक माह उन्होंने नहीं देखे। यह बहुत ही भयावाह स्थिति थी।

उल्लेखनीय है कि राजधानी में हर वर्ष करीब 1.45 लाख मृत्यु पंजीकरण होते हैं। इस लिहाज से औसतन 12 हजार के करीब मृत्यु समान्यत: राजधानी में होती हैं। जिसमें तीनों नगर निगम के साथ नई दिल्ली नगर पालिका परिषद (एनडीएमसी) और दिल्ली छावनी परिषद् के भी आंकड़े होते हैं। केवल तीन निगम में 24 हजार मृत्यु पंजीकरण होना दिखाता है कि यह माह बहुत ही भयावाह गुजरा। दिल्ली सरकार की रिपोर्ट कहती है कि राजधानी में मृत्यु पंजीकरण का 75.53 फीसद पंजीकरण तीनों निगम (उत्तरी-पूर्वी और दक्षिणी) में होता है। वहीं 23.17 फीसद इसमें पंजीकरण नई दिल्ली नगर पालिका परिषद क्षेत्र से होता है।

आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है

मई माह में 24 हजार मृत्यु पंजीकरण का आंकड़ा और बढ़ सकता है। क्योंकि बहुत सारा डाटा अभी तक निगमों को अस्पतालों में हुई मौत का नहीं मिला है। कोरोना संक्रमण की वजह से मौतें तो सर्वाधिक हुई लेकिन अभी कई ऐसे जन्म प्रमाण पत्र अस्पताल से रिकार्ड न आने की वजह से जारी नहीं हुए हैं। उल्लेखनीय है कि अस्पतालों को अपने यहां मृत्यु का आंकड़ा 21 दिन के भीतर निगमों को आनलाइन भेजना होता है। जिसके आधार पर निगम मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करते हैं।

अप्रैल माह

वर्ष  दक्षिणी निगम    उत्तरी निगम        पूर्वी निगम    कुल

2019   3526        3891                 2324     9741

2020   1383        2388                  670       4441

2021   3351        5168                   2231    10750

मई माह

वर्ष           दक्षिणी निगम        उत्तरी निगम          पूर्वी निगम    कुल

2019        3159               4123                   1929       9211

2020         2512               2121                    847       5480

2021         10209             9663                  4128       24000

अंतिम संस्कार के आंकड़े

अप्रैल और मई में 18480 कोरोना प्रोटोकाल से अंतिम संस्कार हुए

9156 अंतिम संस्कार अप्रैल माह में निगम के शवदाह गृहों और श्मशान घाट व कब्रिस्तान में हुए

9324 अंतिम संस्कार मई माह में निगमों के शवदाह गृहों और श्मशान घाट व कब्रिस्तान में हुए

7831 अंतिम संस्कार अप्रैल-मई 2021 में उत्तरी निगम में हुए

8228 अंतिम संस्कार अप्रैल-मई 2021 में दक्षिणी निगम में हुए

2421 अंतिम संस्कार अप्रैल-मई 2021 में पूर्वी निगम में हुए

(आंकड़े निगमों के अनुसार)

8090 मौते मई माह में दिल्ली सरकार के मुताबिक कोरोना से हुई

मृत्यु पंजीकरण(फीसद में)

नगर निगम: 74.53 

एनडीएमसी: 23.17

दिल्ली कैंट बोर्ड: 1.30 

(आंकड़े मृत्यु एवं जन्म पंजीकरण पर दिल्ली सरकार की वार्षिक रिपोर्ट 2019 के आधार पर)