विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 21, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली की जहांगीरपुरी में ढोल बजाने के लेकर विवाद, पथराव; कई लोग घायल

By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
Published: Fri, 21 Jul 2023 11:36 AM (IST)

दिल्ली के जहांगीरपुरी सी ब्लाक में गुरुवार रात ढोल बजाने को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद को कई लोगों ...और पढ़ें

दिल्ली की जहांगीरपुरी में ढोल बजाने के लेकर विवाद, पथराव में कई लोग घायल।
दिल्ली की जहांगीरपुरी में ढोल बजाने के लेकर विवाद, पथराव में कई लोग घायल।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली के जहांगीरपुरी सी ब्लाक में गुरुवार देर रात ढोल बजाने को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद को कई लोगों के घायल होने की जानकारी सामने आ रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले  की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस ने बताया कि गुरुवार देर रात जहांगीरपुरी के सी ब्लॉक में ढोल बजाने का विरोध करने पर दो गुटों में पथराव हो गया।

जहांगीरपुरी के प्रकाश ने बताया कि सी ब्लाक में बृहस्पतिवार रात को बांग्लादेशी लोग ढोल बजा रहे थे। इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने कहा कि ढोल को एक तरफ करके बजा लो। उसके बाद दोनों पक्षों के लोगों में गाली-गलौज हो गई और अचानक से झुग्गियों से पथराव होने लगा। वहीं, मौके पर पथराव से बचने के लिए भगदड़ मच गई, जिसमें कई लोग घायल हो गए हैं।