विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi: दिल्ली में कूड़ा बीनने वालों को रोजगार के साथ शिक्षित कर रही यह संस्था

By sanjeev GuptaEdited By: Shyamji Tiwari
Published: Thu, 28 Sep 2023 10:13 PM (IST)

कोका-कोला इंडिया फाउंडेशन का एकीकृत कचरा प्रबंधन समाधान चिंतन के साथ साझेदारी में सामाजिक पहलों को आगे बढ़ाना अहम है। यह संस्था जखीरा फ्लाईओवर के पास चारा मंडी में लोगों को आय अर्जित करने में सहायता कर रहा है। न सिर्फ रोजगार बल्कि इन्हें शिक्षित भी कर रहा है। ऐसे में यह रैग पिकर्स को नौकरी का अवसर पाने और सम्मानित जीवन जीने के लिए सक्षम बना रहा है।

दिल्ली में कूड़ा बीनने वालों को रोजगार के साथ शिक्षित कर रही यह संस्था
दिल्ली में कूड़ा बीनने वालों को रोजगार के साथ शिक्षित कर रही यह संस्था

संजीव गुप्ता, नई दिल्ली। राजधानी में रोजाना हजारों टन कूड़ा का उत्सर्जन होता है। ऐसे में कूड़े का निस्तारण करने के लिए इन्हें उठाने वाले रैग पिकर्स या वेस्ट पिकर्स (कूड़ा बिनने वाले) आए दिन दिख जाते हैं। इनकी स्थिति लोगों को झकझोर देती है। ऐसे में इन लोगों को सम्मानित जीवन जीने के लिए आगे बढ़ाना एक उचित कदम है।

इसी कड़ी में कोका-कोला इंडिया फाउंडेशन का एकीकृत कचरा प्रबंधन समाधान चिंतन के साथ साझेदारी में सामाजिक पहलों को आगे बढ़ाना अहम है। यह संस्था जखीरा फ्लाईओवर के पास चारा मंडी में लोगों को आय अर्जित करने में सहायता कर रहा है। न सिर्फ रोजगार, बल्कि इन्हें शिक्षित भी कर रहा है।

ऐसे में यह रैग पिकर्स को नौकरी का अवसर पाने और सम्मानित जीवन जीने के लिए सक्षम बना रहा है। इसके तहत यह संस्था मैटेरियल रिकवरी और सेग्रीगेशन फैसिलिटी (एमआरएफ) के जरिए केवल एक शुरुआती निवेश, वेस्ट और टेस्टेड ट्रेनिंग में मदद करती है। इससे वेस्ट पिकर्स एक एमआरएफ को खुद चलाने के लिए सक्षम होते हैं। इसमें पीईटी प्लास्टिक, पेपर और कार्डबोर्ड की बिक्री अच्छी होती है, कंपोस्टिंग एक छोटे क्षेत्र में भी की जा सकती है।

यह कार्य कर रहा है संस्था

आरडब्ल्यूए और अन्य भारी मात्रा में वेस्ट पैदा करने वालों में जागरूकता निर्माण करना

आरडब्ल्यूए और अन्य भारी मात्रा में वेस्ट पैदा करने वालों में क्षमता निर्माण सुनिश्चित करने के लिए वर्कशॉप का आयोजन करना। इससे कचरा और कचरा पृथक्करण, प्रबंधन और रिसाइकलिंग के प्रभाव को समझाया जा रहा है।

वेस्ट पिकर्स की आमदनी

तैयार किए गए कंपोस्ट की बिक्री करके या उनके काम के लिए भुगतान के द्वारा वेस्ट पिकर्स अतिरिक्त आय अर्जित कर रहे हैं। इसके अलावा, बेहतर रिसाइकलिंग का मतलब के लिए अतिरिक्त आय भी इन्हें दी जा रही है।

मौजूदा वेस्ट कलेक्टर्स और स्वयंसेवकों का उपयोग

साझेदारी परियोजना के अंतर्गत स्थानीय वेस्ट पिकर्स व वेस्ट कलेक्टर्स की पहचान और ट्रेनिंग ताकि बेहतर आजीविका सुनिश्चित की जा सके और कचरे के बारे में उनके मौजूदा ज्ञान को मजबूत किया जा सके। इससे उन्हें समाधान का हिस्सा बनने के लिए सक्षम बनाया जा सकेगा और परियोजना की संवहनीयता सुनिश्चित हो सकेगी।

गीले कचरे की कंपोस्टिंग

मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी और कुछ चुनिंदा स्थानीय समुदायों में भी गीले कचरे की कंपोस्टिंग की व्यवस्था की गई है। वर्तमान में गीले कचरे का लगभग 100 प्रतिशत भराव क्षेत्र में डाल दिया जाता है। इस हस्तक्षेप के कारण, लक्षित घरों में से 20 प्रतिशत गीला कचरा भराव क्षेत्र में पहुंचेगा और वायु प्रदूषण को प्रभावित करेगा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।