Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    डेंगू के खिलाफ अभियान में केजरीवाल को मिला पूर्व क्रिकेटर कपिल देव का साथ, कही ये बात

    By Mangal YadavEdited By:
    Updated: Sun, 08 Sep 2019 08:07 PM (IST)

    मुख्यमंत्री अरविंद अरविंद केजरीवाल ने कपिल देव के घर जाकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान कपिल ने 10 हफ्ते 10 बजे और 10 मिनट अभियान की तारीफ की।

    डेंगू के खिलाफ अभियान में केजरीवाल को मिला पूर्व क्रिकेटर कपिल देव का साथ, कही ये बात

    नई दिल्ली, जेएनएन। दिल्ली सरकार द्वारा डेंगू के खिलाफ चलाया जा रहा अभियान जोर पकड़ रहा है। केजरीवाल के 10 सप्ताह के जागरूकता अभियान का पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ने अपना समर्थन दिया है। रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद अरविंद केजरीवाल ने कपिल देव  के घर जाकर उनसे मुलाकात की। इस दौरान कपिल देव ने  10 हफ्ते 10 बजे और 10 मिनट अभियान की तारीफ की। उन्होंने ने कहा कि लोग बीमार न हो इससे बड़ी बात और क्या हो सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पूर्व क्रिकेटर कपिल देव ने कहा कि केजरीवाल सरकार के इस अभियान का उनकी तरफ से पूरा समर्थन है। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे बड़ी खुशी है कि युवाओं के प्रेरणास्रोत कपिल देव इस अभियान से जुड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि डेंगू को दिल्ली में जड़ से खत्म करने के लिए सभी लोग आराम से सप्ताह में दस मिनट निकाल सकते हैं।

    डेंगू के खिलाफ अभियान से अनिल बैजल भी जुड़े
    उधर, 10 सप्ताह के जागरूकता अभियान से रविवार को दिल्ली के उपराज्यपाल (एलजी) अनिल बैजल भी जुड़ गए। अनिल बैजल ने अपने घर में ठहरे हुए पानी का पता लगाने के लिए जांच किया ताकि डेंगू वाले मच्छरों को पनपने से रोका जा सके।

    रविवार को घर के सामने बने ग्रीन एरिया में बैजल ने पानी की जांच की। उन्होंने ट्विटर पर इसकी तस्वीरें भी शेयर की हैं।

    उपराज्यपाल ने दिल्ली के लोगों से अपील करते हुए कहा कि जैसा कि लोग कहते हैं, "रोकथाम इलाज से बेहतर है", मैं सभी से अपील करता हूं कि वे मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए अपने घरों और आसपास की जांच करें। डेंगू मुक्त दिल्ली हमारा लक्ष्य है।

    अभिनेत्री शबाना आजमी ने भी दिया समर्थन
    इससे पहले फिल्म अभिनेत्री शबाना आजमी ने भी इस अभियान का शनिवार को समर्थन किया। उन्होंने ट्वीट किया कि मैं अरविंद केजरीवाल का समर्थन करती हूं। इसके अलावा फिल्म निर्माता अनुभव सिन्हा ने भी ट्वीट कर केजरीवाल के डेंगू अभियान का समर्थन किया है। अभियान को शबाना और अनुभव द्वारा समर्थन देने पर दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने उनका धन्यवाद किया और कहा कि आपका समर्थन लाखों लोगों को इस अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित करेगा।

    शबाना ने ट्वीट में कहा कि यदि हम सभी हर रविवार को केवल 10 मिनट के लिए अपने घरों का निरीक्षण करें तो हम सफलतापूर्वक डेंगू का मुकाबला कर सकते हैं। सुनिश्चित करें कि आपके घर में किसी भी जगह पर पानी न भरा हो। अगर कहीं पर पानी भरा है तो उसे बाहर निकालें।

    बता दें कि 15 नवंबर तक चलने वाले डेंगू के खिलाफ अभियान का शुभारंभ गत रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने आवास से किया था। इसके बाद मुख्य सचिव विजय देव ने इस अभियान को शुक्रवार के दिन सभी सरकारी कार्यालयों में चलाने के लिए कहा है। वहीं उपराज्यपाल ने भी आदेश जारी कर इसे डीडीए व दिल्ली पुलिस को भी इसे लागू करने के लिए कहा है।

     दिल्‍ली-एनसीआर की खबरों को पढ़ने के लिए यहां करें क्‍लिक

    ये भी पढ़ेंः दीवार तोड़कर जेवरों के साथ 5 पानी की बोतलें और एक दर्जन केले भी साथ ले गए चोर