विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 24, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में कोरोना से हालात गंभीर, सीएम केजरीवाल ने लोगों की जान बचाने के लिए सभी मुख्यमंत्रियों से मांगी मदद

By Mangal YadavEdited By:
Published: Sat, 24 Apr 2021 06:49 PM (IST)Updated: Sun, 25 Apr 2021 07:23 AM (IST)

सीएम केजरीवाल ने कहा कि मैं सभी सीएम को पत्र लिख रहा हूं कि अगर उनके पास अतिरिक्त ऑक्सीजन है ...और पढ़ें

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की फाइल फोटो
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की फाइल फोटो

नई दिल्ली [वीके शुक्ला]।  अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को देश के सभी राज्य के मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर उनसे ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए अनुरोध किया है। मुख्यमंत्री ने पत्र लिख कर सभी से अपील की है कि अगर उनके पास अतिरिक्त ऑक्सीजन है, तो दिल्ली को उपलब्ध कराएं। पिछले कुछ दिनों में कोरोना के गंभीर मामलों में तेजी से वृद्धि के कारण दिल्ली के कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की किल्लत हो रही है। उन्होंने कहा कि कृपया इसे अति गंभीर समझें।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली की काफी मदद कर रही है, लेकिन कोरोना की गंभीरता ऐसी है कि सभी उपलब्ध संसाधन अपर्याप्त साबित हो रहे हैं।

सीएम केजरीवाल ने पत्र में लिखा है कि दिल्ली में कोई ऑक्सीजन का प्लांट नहीं है। इसलिए दिल्ली में ऑक्सीजन का उत्पान नहीं होता है। पिछले कुछ दिनों में कोरोना के गंभीर मामलों में तेजी से वृद्धि के कारण दिल्ली के कई अस्पतालों में ऑक्सीजन की भारी किल्लत हो रही है। दिल्ली में ऑक्सीजन की हो रही दैनिक आपूर्ति हमारी आवश्यकताओं की अपेक्षा बहुत कम है।

इसे भी पढ़ेंः ऑक्सीजन को लेकर दिल्ली व केंद्र के बीच हाई कोर्ट में तीखी बहस, कोर्ट ने की तल्ख टिप्पणी

मुख्यमंत्री ने पत्र में आगे लिखा है कि केंद्र सरकार भी इस संबंध में दिल्ली सरकार की काफी मदद कर रही है। हालांकि, कोरोना के प्रसार की तीव्रता इतनी गंभीर है कि यह अपर्याप्त साबित हो रही है। इसलिए, यदि आप हमें अपने राज्य या अपने राज्य के किसी भी संगठन से टैंकरों के साथ-साथ ऑक्सीजन उपलब्ध करा सकते हैं, तो मैं आपका आभारी रहूंगा। उन्होंने कहा कि कृपया इस पत्र को अति गंभीर समझें। मैं आपके सहयोग के लिए व्यक्तिगत रूप से आभारी रहूंगा।

ये भी पढ़ेंः दिल्ली के कई इलाकों में आज से दो दिन तक बाधित रहेगी जल आपूर्ति, हजारों लोगों पर पड़ेगा असर

दो दिन पहले भी केजरीवाल ने कहा था कि संकट के इस समय में सभी राज्यों को एक-दूसरे की मदद करने के लिए एक साथ आना चाहिए। मौजूदा लहर को सामूहिक संकट बताते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा था, ‘‘अगर हम खुद को हरियाणा, पंजाब, तमिलनाडु, गुजरात, पश्चिम बंगाल में विभाजित करने का फैसला करते हैं, तो भारत नहीं बचेगा। हमें एक भारतीय और मुनष्य के रूप में एक साथ आने और एकजुट होने की आवश्यकता है।

ये भी पढ़ेंः  मुश्किल वक्त में दिल्ली के लोगों की मदद के लिए आगे आए अभिनेता अक्षय कुमार, गंभीर ने कहा 'शुक्रिया'

ये भी पढ़ेंः गौतम गंभीर ने ऑक्सीजन के लिए सभी मुख्यमंत्रियों को पत्र लिखने पर केजरीवाल को घेरा, पूछा- आपने क्या किया?

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।