विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 11, 2021 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Punjab Assembly Election: राजनीतिक जमीन तलाशने मंगलवार को पांचवी बार पंजाब पहुंच रहे हैं केजरीवाल, मां के दरबार में टेकेंगे मत्था

By Mangal YadavEdited By:
Published: Mon, 11 Oct 2021 07:03 PM (IST)Updated: Mon, 11 Oct 2021 09:59 PM (IST)

Punjab Assembly Election सीएम केजरीवाल एक बार फिर पंजाब के दो द‍िवसीय दौरे पर जा रहे हैं। पिछले करीब तीन ...और पढ़ें

आम आदमी पार्टी के राष्‍ट्रीय संयोजक और द‍िल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरव‍िंद केजरीवाल
आम आदमी पार्टी के राष्‍ट्रीय संयोजक और द‍िल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरव‍िंद केजरीवाल

नई दिल्ली [वीके शुक्ला]। आगामी पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर पंजाब की राजनी‍त‍ि पूरी तरह से गर्माई हुई है। ऐसे में बड़े व‍िपक्ष के रूप में आम आदमी पार्टी पंजाब के 2022 के चुनावों को लेकर अभी से पूरी ताकत लगाए हुए है। आम आदमी पार्टी के राष्‍ट्रीय संयोजक और द‍िल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरव‍िंद केजरीवाल ने इसकी कमान अपने हाथ में ली हुई है। सीएम केजरीवाल मंगलवार को एक बार फिर पंजाब के दो द‍िवसीय दौरे पर जा रहे हैं। पिछले करीब तीन माह में पंजाब का यह उनका पांचवां दौरा है।

आम आदमी पार्टी की ओर से पंजाब के सह-प्रभारी व विधायक राघव चड्ढा ने जानकारी दी है कि मंगलवार को अरविंद केजरीवाल पंजाब के जालंधर जाएंगे। जहां वह तालाब मंद‍िर में माता के दर्शन करेंगे। वहां केजरीवाल का एक कार्यक्रम भी रखा गया है।

पार्टी सूत्रों के मुताब‍िक सीएम केजरीवाल के पंजाब में कुछ और कार्यक्रम भी हैं। अपने प्रस्‍ताव‍ित कार्यक्रमों के चलते वह अगले दो द‍िन तक पंजाब में रहेंगे। पंजाब चुनाव को लेकर सीएम केजरीवाल लगातार पंजाब पर फोकस बनाए हुए हैं। वह लगातार पंजाब का दौरा भी कर रहे हैं और पूरे राजनीत‍िक घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

इससे पहले मुख्यमंत्री केजरीवाल 30 सितंबर को लुधियाना का दो दिवसीय दौरा कर चुके हैं। जहां उन्होंने दुकानदारों और व्यापारियों से मुलाकात कर कुछ घोषणाएं की थीं। 26 अगस्त को केजरीवाल ने पंजाब के गुरदासपुर का दौरा किया था। इससे पहले भी लगातार दो बार पंजाब का दौरा कर चुके हैं। पहले वह अमृतसर गए थे। उसके बाद चंडीगढ़ जाकर पंजाब में सरकार आने पर 300 यूनिट तक बिजली माफ किए जाने की घोषणा की थी।