यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Arvind Kejriwal in Tihar: अरविंद केजरीवाल की तिहाड़ में कैसी होगी दिनचर्या, खाने में क्या मिलेगा; यहां जानिए सबकुछ
Delhi CM Arvind Kejriwal News दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सोमवार को ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री व आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल सोमवार को दिल्ली की अदालत ने 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उन्हें तिहाड़ की जेल संख्या 2 में रखा गया है। उन्हें एक सेल दी गई है, जिसमें वो अकेले हैं। वह तिहाड़ में बंद होने वाले पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं।
अरविंद केजरीवाल 24 घंटे सीसीटीवी निगरानी में तिहाड़ के एक बैरक में अकेले रहेंगे। केजरीवाल को तीसरी बार तिहाड़ जेल ले जाया गया है। इससे पहले, उन्हें अन्ना हजारे के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन के दौरान और 2014 में मानहानि के मामले में जेल ले जाया गया था।
ऐसी होगी दिनचर्या
अरविंद केजरीवाल को सुबह करीब साढ़े 6 बजे उठना होगा, उन्हें 6:40 बजे नाश्ता दिया जाएगा, जिसमें एक ब्रेड स्लाइस और चाय होगी। दोपहर के भोजन के लिए वह दाल और सब्जी के साथ चपाती या चावल ले सकते हैं। डॉक्टरों द्वारा निर्धारित चिकित्सा आहार का भी प्रावधान है।
वकीलों से मिलेंगे चार बजे
अरविंद केजरीवाल को दोपहर में अपने सेल में वापस जाना होगा और दोपहर 3 बजे तक वहां रहना होगा। चाय के ब्रेक के बाद वह शाम 4 बजे अपने वकीलों से मिल सकते हैं। रात का खाना लगभग 6:30 बजे दिया जाएगा, जिसे वह सेल में भी खा सकते हैं। उन्होंने केवल सरकारी चैनल देखने की अनुमति होगी।
अरविंद केजरीवाल ने छह लोगों की सूची दी है, जिनसे वह तिहाड़ में कैद के दौरान मिल सकते हैं। अरविंद केजरीवाल ने छह लोगों की सूची दी है, जिनसे वह तिहाड़ में कैद के दौरान मिल सकते हैं। अदालत ने अधिकारियों से जेल मैनुअल के अनुसार, एक मेज और कुर्सी, एक धार्मिक लॉकेट और डॉक्टर्स द्वारा निर्धारित स्पेशल आहार उपलब्ध कराने को भी कहा।
मुख्यमंत्री ने जिन तीन किताबों को पढ़ने की अनुमति मांगी है, उनमें भगवद्गीता, रामायण और नीरजा चौधरी की 'हाऊ प्राइम मिनिस्टर डिसाइड' शामिल है।
जेल महानिदेशक खुद करेंगे मॉनिटरिंग
जेल प्रशासन के अनुसार, मुख्यमंत्री के सेल के आसपास तीन स्तर की सुरक्षा है। पहले स्तर पर सीसीटीवी कैमरे का पहरा है। सेल व आसपास करीब आधा दर्जन सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिसकी जेल के महानिदेशक खुद मॉनिटरिंग करेंगे। सेल की सुरक्षा के लिए एक हेड वार्डर 24 घंटे यहां तैनात रहेगा। इससे आगे जेल की क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) टीम भी निगरानी रहेगी।
