विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 05, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Dussehra पर सीएम केजरीवाल बोले- रामलीला के जरिए संस्कृति से जुड़ने के साथ मिलता है जीवन का मार्गदर्शन

By Nimish HemantEdited By: Prateek Kumar
Published: Wed, 05 Oct 2022 07:44 PM (IST)Updated: Wed, 05 Oct 2022 09:09 PM (IST)

मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां भारी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ रामलीला देखने आए हुए हैं। बचपन में ...और पढ़ें

लालकिला की लवकुश रामलीला के मंच से सांकेतिक तीर चलाकर मुख्यमंत्री ने दिया बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश।
लालकिला की लवकुश रामलीला के मंच से सांकेतिक तीर चलाकर मुख्यमंत्री ने दिया बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। Dussehra 2022: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि रामलीला के जरिए जहां हम अपनी संस्कृति से जुड़ते हैं, वहीं इसके जरिए हमें जीवन का मार्गदर्शन भी मिलता है। वह लालकिले में आयोजित लवकुश रामलीला के दशहरा उत्सव में बतौर मुख्य अतिथि दिल्ली वालों को संबाेधित कर रहे थे। इसके पहले रावण, मेघनाद व कुंभकरण के पुतले पर सांकेतिक तीर चलाकर उन्हाेंने असत्य पर सत्य और बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया। बाद में भगवान राम व लक्ष्मण को तिलक लगाकर व अर्चन कर आर्शीवाद लिया।

देश बने शक्तिशाली पूरे विश्व मेंं हो नाम

इसके पहले जय श्री राम और सियावर रामचंद की जयकारे के साथ उन्होंने दिल्ली व देशवासियों को दशहरा व नवरात्र के साथ आने वाले दीपावली पर्व की शुभकामना दी। कहा कि लोगों के घर में खूब खुशियां बरसे, सभी लोग स्वस्थ रहे और सबकी मनोकामनाएं पूरी हो। इसके साथ ही दिल्ली की प्रगति की कामना करते हुए कहा कि विश्व में देश का नाम हो। एक शक्तिशाली राष्ट्र के तौर पर इसकी पहचान हो।

हम अपनी संस्कृति से जुड़ते हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि यहां भारी संख्या में लोग अपने परिवार के साथ रामलीला देखने आए हुए हैं। बचपन में वह भी हर साल रामलीला देखने जाया करते थे। इससे जहां एक तरफ हम संस्कृति से जुड़ते हैं। वहीं, दूसरी ओर भगवान राम के जीवन से हमें अपने जीवन का मार्गदर्शन मिलता है। उनके साथ आम आदमी पार्टी (आप) ट्रेड विंग के संयोजक बृजेश गोयल व चांदनी चौक के विधायक प्रह्लाद साहनी समेत लीला के पदाधिकारी मौजूद थे। गदा, राम दरबार, रामायण व पौधा देकर उनका स्वागत लीला के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने किया। मुख्यमंत्री हाथ में गदा लेकर रामलीला देखने वालों का अभिवादन भी किया।

अभिभावकों से अपील बच्चों के साथ रामलीला मैदान आकर देखें

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि राम त्यागी पुरुष थे, वह राजा बनने वाले थे कि एक दिन पहले ही पिता ने कहा कि तुम्हें वन गमन को जाना है। चाहते तो अवहेलना कर राजा बन जाते। राज्य की संपूर्ण जनता भी उनके साथ थी, लेकिन उन्होंने दो मिनट भी नहीं सोचा और सारा राजपाट छोड़कर वनवास को चल पड़े। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली व देश के लोग टीवी जरूर देखें, लेकिन उन्हें रामलीला तो बच्चों के साथ रामलीला मैदान में आकर ही देखने चाहिए। बच्चों को राम की शिक्षा जरूर दी जानी चाहिए।

(फोटो- ध्रुव कुमार)

फिल्म अभिनेता प्रभास ने तीर चलाकर किया रावण का वध

बाहुबली फिल्म के अभिनेता प्रभास लवकुश रामलीला पहुंचे और सांकेतिक तीर चलाकर रावण का वध किया। इस अवसर पर उन्होंने प्रभु राम और लक्ष्मण की आरती भी उतारी। उन्हें देखने के लिए काफी संख्या में लोग पहुंचे थे। ऐसे में मंच पर भी अफरातफरी की भी स्थिति रहीं। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था के लिए अर्द्धसैनिक बल और दिल्ली पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। इस मौके पर आने वाली फिल्म आदि पुरुष के निर्देशक ओम राउत व टी सीरिज के प्रबंध निदेशक भूषण कुमार भी थे।