Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अरविंद केजरीवाल बोले- सुना है मोदी की सभा में नहीं जुट रही भीड़ तो महाठग सुकेश को बना दो BJP का स्टार प्रचारक

    By Jp YadavEdited By:
    Updated: Sat, 12 Nov 2022 01:28 PM (IST)

    Delhi Politics दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सुकेश चंद्रेशखर द्वारा बार-बार खत लिखकर आम आदमी पार्टी के नेताओं पर आरोप लगाने पर भाजपा को घेर ...और पढ़ें

    Hero Image
    दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का भाजपा पर गंभीर आरोप।

    नई दिल्ली, जागरण डिजिटल डेस्क। दिल्ली-एनसीआर में जहां एक ओर ठंड में इजाफा हुआ है तो वहीं दिल्ली नगर निगम चुनाव 2022 की गरमाहट तेज होने लगी है। इसी कड़ी में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को पत्रकार वार्ता के दौरान भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला और राजधानी का तापमान बढ़ा दिया। इस दौरान उन्होंने यहां तक कह दिया कि मंडोली जेल में बंद महाठग को भाजपा द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष और स्टार प्रचारक बना देना चाहिए।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुकेश के बहाने भाजपा पर तल्ख नजर आए केजरीवाल

    पूर्वी दिल्ली स्थित मंडोली जेल में बंद मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर द्वारा लगातार खत लिखकर आम आदमी पार्टी के नेताओं के खिलाफ गंभीर आरोप लगाने पर अरविंद केजरीवाल ने तल्ख अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा कि सुकेश चंद्रशेखर चंद्रशेखर को भारतीय जनता पार्टी को अपना स्टार प्रचारक बना देना चाहिए। 

    राष्ट्र्रीय अध्यक्ष बना दो सुकेश को

    उन्होंने तंज तंज कसते हुए कहा कि सुना है आजकल मोदी जी की सभाओं में भीड़ नहीं जुट रही है तो भाजपा को सुकेश चंद्रशेखर को ही स्टार प्रचारक बना देना चाहिए। अरविंद केजरीवाल ने यहां तक कहा दिया कि भारतीय जानता पार्टी को तो सुकेश चंद्रशेखर को राष्ट्रीय अध्यक्ष बना देना चाहिए।

    भाजपा की जुबान बोल रहा सुकेश : अरविंद केजरीवाल

    आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखऱ द्वारा लगातार खत लिखकर गंभीर आरोप लगाने पर कहा कि वह भारतीय जनता पार्टी की भाषा बोल रहा है। वह जो भी कहता है वह भाजपा के कहने पर कहता है।

    उन्होंने कहा कि इन्होंने (भारतीय जनता पार्टी) आज कल एक ठग सुकेश चंद्रशेखर को पकड़ रखा है। वह भाजपा की भाषा बोल रहा है। भाजपा वाले कहते हैं कि अरविंद केजरीवाल का लाई डिटेक्टर टेस्ट होना चाहिए। वही आज कल सुकेश चंद्रशेखर बोल रहा है। भाजपा जो कहते हैं वही वह (सुकेश चंद्रशेखर) बोल रहा है।

    मनीष सिसोदिया अपराधी तो जेल में डाल दो

    वहीं, मनीष सिसोदिया द्वारा बार बार मोबाइल फोन नंबर बदलने के प्रवर्तन निदेशालय के आरोपों पर सवाल पूछने पर अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर मनीष सिसोदिया अपराधी हैं तो उन्हें जेल में डाल दो। भाजपा यह कहानी बनाना बंद करे। भाजपा रोज एक कहानी बन रही है।

    Delhi News: योग शिक्षकों की सैलरी के लिए अरविंद केजरीवाल ने लोगों से मांगी मदद, वाट्सऐप नबंर किया जारी

    PM Kisan Samman Nidhi Scheme की 13वीं किस्त के लिए कर लें ये जरूरी काम, वरना खाते में नहीं आएंगे 2000 रुपये