Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi CM अरविंद केजरीवाल आज हरियाणा से करेंगे ‘Make India No. 1’ मिशन की शुरुआत, बताएंगे इसकी विशेषताएं

    By Abhishek TiwariEdited By:
    Updated: Wed, 07 Sep 2022 08:22 AM (IST)

    दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) आज यानी बुधवार को हरियाणा के हिसार से मेक इंडिया नंबर - 1 अभियान की शुरुआत करेंगे। उन्होंने कहा कि इस मुहिम से हर देशवासी को जोड़ने के लिए पूरे देश की यात्रा की जाएगी।

    Hero Image
    Delhi CM अरविंद केजरीवाल आज हरियाणा से करेंगे ‘Make India No. 1’ मिशन की शुरुआत

    नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) देश के 130 करोड़ लोगों को साथ लेकर भारत को दुनिया का नंबर एक देश बनाएंगे। इसके लिए वे बुधवार को अपने जन्मस्थान हरियाणा के हिसार से मेक इंडिया नंबर एक अभियान (Make India No. 1 Campaign) की शुरुआत करेंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बच्चों को देनी होगी अच्छी और फ्री शिक्षा

    केजरीवाल ने मंगलवार को डिजिटल प्रेसवार्ता कर कहा कि हमें मिलकर भारत को दुनिया का नंबर एक देश बनाना है और इस मुहिम से हर देशवासी को जोड़ना है। इसके लिए पूरे देश की यात्रा की जाएगी। उन्होंने कहा कि सबसे पहले बच्चों को शानदार व फ्री शिक्षा देनी होगी। देश के स्कूलों को शानदार बनाना होगा। यह काम 75 साल पहले शुरू हो जाना चाहिए था, लेकिन अच्छी बात है कि अब यह शुरू हो गया है।

    Also Read- Central Vista Avenue: दिल्ली का चेहरा बनेगी सेंट्रल विस्टा, मिलेंगी कई सुविधाएं

    14,500 सरकारी स्कूलों को बनाया जाएगा मॉडर्न

    उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने एलान किया है कि देश के 14,500 सरकारी स्कूलों को मॉडर्न बनाया जाएगा, लेकिन इतने से क्या होगा? देशभर में 10.50 लाख सरकारी स्कूल हैं। अगर एक साल में महज 14,500 स्कूलों को अच्छा करेंगे तो 10.50 लाख स्कूलों को अच्छा करने में 70-80 साल लग जाएंगे। इसलिए पीएम से अपील है कि सभी राज्य सरकारों के साथ योजना बनाई जाए, ताकि पांच साल में देश के सभी सरकारी स्कूलों को एक साथ माडर्न बनाया जा सके।

    130 करोड़ लोगों के साथ आने से देश बनेगा नंबर एक

    मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि देश के 130 करोड़ लोगों का सपना है कि भारत दुनिया का नंबर एक, विकसित, सर्वश्रेष्ठ और शक्तिशाली देश बने। इसके लिए 130 करोड़ लोगों को एक साथ आना पड़ेगा और एक टीम बनाकर परिवार की तरह मिलकर मेहनत करनी पड़ेगी।

    अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सबसे पहले मैं इस अभियान की शुरुआत अपने जन्म स्थान हरियाणा से करने जा रहा हूं। अभियान से जो भी लोग जुड़ना चाहते हैं, वे 9510001000 नंबर पर मिस्ड काल करें।