विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Arvind Kejriwal in Tihar: तिहाड़ के सेल में अकेले रखे गए हैं मुख्यमंत्री केजरीवाल, नहीं मिलेगी कोई स्पेशल सुविधा

Published: Mon, 01 Apr 2024 10:46 PM (IST)

आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ...और पढ़ें

तिहाड़ के सेल में अकेले रखे गए हैं मुख्यमंत्री केजरीवाल, नहीं मिलेगी कोई स्पेशल सुविधा
तिहाड़ के सेल में अकेले रखे गए हैं मुख्यमंत्री केजरीवाल, नहीं मिलेगी कोई स्पेशल सुविधा

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। Delhi Excise Policy: आबकारी नीति घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में 15 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजे गए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को तिहाड़ के जेल संख्या दो में रखा गया है। सुरक्षा कारणों से उन्हें बैरक के बजाय सेल में रखा गया है।

बैरक बड़े हॉल को कहते हैं, जिसमें 25-30 कैदी रखे जा सकते हैं, जबकि सेल में न्यूनतम एक व अधिकतम पांच कैदी साथ रह सकते हैं। सेल में फिलहाल केजरीवाल अकेले हैं।

मुख्यमंत्री को कोई विशेष सुविधा नहीं

जेल प्रशासन के अनुसार, कोर्ट के निर्देश के अलावा मुख्यमंत्री को यहां कोई विशेष सुविधा नहीं दी जाएगी। जेल नियमावली के अनुसार एक कैदी को मिलने वाली सुविधाएं ही केजरीवाल को मिलेंगी। पुलिस की तीसरी बटालियन की सुरक्षा में मुख्यमंत्री केजरीवाल जेल वैन से शाम 4:03 बजे गेट संख्या दो से जेल परिसर में दाखिल हुए।

उन्हें जेल संख्या दो ले जाया गया। यहां ड्योढ़ी में कैदी के रूप में उनसे जुड़ी तमाम जानकारी रजिस्टर व पीएमएस (प्रिजन मैनेजमेंट सिस्टम) में दर्ज करने व स्वास्थ्य परीक्षण के बाद उन्हें जेल परिसर में दाखिल कराया गया। यहां से मुख्यमंत्री को सीधे उनको सेल में ले जाया गया।

जेल महानिदेशक खुद करेंगे मॉनिटरिंग

जेल प्रशासन के अनुसार, मुख्यमंत्री के सेल के आसपास तीन स्तर की सुरक्षा है। पहले स्तर पर सीसीटीवी कैमरे का पहरा है। सेल व आसपास करीब आधा दर्जन सीसीटीवी कैमरे लगे हैं, जिसकी जेल के महानिदेशक खुद मॉनिटरिंग करेंगे। सेल की सुरक्षा के लिए एक हेड वार्डर 24 घंटे यहां तैनात रहेगा। इससे आगे जेल की क्यूआरटी (क्विक रिस्पांस टीम) टीम भी निगरानी रहेगी।

जेल संख्या दो में अभी क्षमता से अधिक कैदी

जेल संख्या दो में 455 कैदियों को रखने की क्षमता है। इस जेल में अमूमन सजायाफ्ता कैदियों को जगह दी जाती है। वजह यह है कि इस जेल में तिहाड़ की बड़ी फैक्टि्रयां हैं। सजायाफ्ता कैदियों के लिए इन फैक्टि्रयों में काम की कमी नहीं होती है। वर्तमान में यहां 635 कैदी हैं।

इनमें करीब 600 सजायाफ्ता हैं। कुछ दिन पूर्व तक इस जेल में आबकारी नीति घोटाले में ही आप नेता व राज्यसभा सदस्य संजय सिंह बंद थे। फिलहाल उन्हें स्थानांतरित करके जेल संख्या पांच में भेज दिया गया है।

कौन नेता किस जेल में है बंद

नाम- जेल संख्या

अरविंद केजरीवाल - दो

मनीष सिसोदिया - एक

संजय सिह - पांच

के. कविता (बीआरएस) - छह

ये भी पढ़ें- Arvind Kejriwal: केजरीवाल ने लिए दो मंत्रियों के नाम, ED ने कोर्ट में किया दावा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।