विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Arvind Kejriwal: 'तिहाड़ में मिठाई और आम खा रहे केजरीवाल', ED ने कोर्ट में कहा; AAP का भी आया बयान

Published: Thu, 18 Apr 2024 02:54 PM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2024 03:01 PM (IST)

Delhi Excise Policy Scam Case में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आरोपी बनाए गए दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा दायर ...और पढ़ें

अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ईडी ने दीं ये दलीलें। फाइल फोटो
अरविंद केजरीवाल के खिलाफ ईडी ने दीं ये दलीलें। फाइल फोटो

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चिकित्सक से कंसल्ट करने की अनुमति देने की मांग वाले आवेदन पर ईडी ने राउज एवेन्यू कोर्ट में जवाब दाखिल किया है।

ईडी ने कहा कि केजरीवाल जमानत के लिए आधार बनाना चाहते हैं। ईडी ने कहा कि केजरीवाल हाई ब्लड शुगर का दावा करते हैं, लेकिन वह जेल के अंदर मिठाई और आम खा रहे हैं।

ईडी ने चार्ट कोर्ट में पेश किया

ईडी ने कहा कि केजरीवाल के डाइट चार्ट में आम और मिठाई है, जिसकी शुगर के मरीज को अनुमति नहीं होती है। डाइट चार्ट कोर्ट के सामने रखा गया है।

वहीं, केजरीवाल की तरफ से पेश हुए अधिवक्ता विवेक जैन ने कहा कि आवेदन वापस लिया जा चुका है और ईडी द्वारा यह बयान मीडिया के लिए दिया जा रहा है।

ईडी शुक्रवार को सुनवाई करेगी

अदालत ने कहा कि वह मामले पर शुक्रवार को सुनवाई करेगी। अदालत ने साथ ही जेल प्रशासन को केजरीवाल की स्वास्थ्य रिपोर्ट पेश करने को कहा।

केजरीवाल के वकील ने क्या कहा?

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के वकील विवेक जैन ने कहा कि यह ईडी द्वारा बनाया गया मुद्दा है, ताकि घर का खाना भी बंद कर दिया जाए। यह उनके स्वास्थ्य से संबंधित है। वो जो कुछ भी खा रहे हैं, वह डॉक्टर के निर्धारित आहार के अनुसार है। मामला अदालत में विचाराधीन है, हम कुछ नहीं कहना चाहते।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।