विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

The Kashmir Files फिल्म पर बोले केजरीवाल- मैंने 233 कश्मीरी पंडितों को नौकरी दी, भाजपा ने क्या किया?

By Mangal YadavEdited By:
Published: Mon, 28 Mar 2022 05:49 PM (GMT+05:30)Updated: Mon, 28 Mar 2022 07:41 PM (GMT+05:30)

द कश्मीर फाइल्स को टैक्स फ्री नहीं करने पर भाजपा के आरोपों को सीएम अरविंद केजरीवाल ने जवाब दिया है। ...और पढ़ें

मैंने 233 कश्मीरी पंडितों को नौकरी दी है, भाजपा ने क्या किया : केजरीवाल
मैंने 233 कश्मीरी पंडितों को नौकरी दी है, भाजपा ने क्या किया : केजरीवाल

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को एक न्यूज चैनल पर साक्षात्कार में कहा कि भाजपा दिल्ली नगर निगम चुनाव एक साल तक टालना चाहती है। भाजपा डर गई है। उन्होंने कहा, 'मैंने 233 कश्मीरी पंडितों को नौकरी दी है, भाजपा ने क्या किया है।' केजरीवाल ने पंजाब में जीत और पार्टी की आगे की रणनीति पर भी चर्चा की। केजरीवाल ने कहा कि 70 साल में सत्ताधारियों ने काम नहीं किया। देश को गरीब, पिछड़ा रखा गया। मेरे लिए सत्ता हथियाना महत्वपूर्ण नहीं, देश और जनता महत्वपूर्ण है।

कश्मीर पंडितों को लेकर पहले दिए गए अपने बयान पर उन्होंने कहा कि हम कश्मीर पंडितों के दर्द पर कभी नहीं हंसते, हमें इस बात पर हंसी आती है कि भाजपा वाले आठ साल शासन करने के बाद फिल्म द कश्मीर फाइल्स के पोस्टर लगा रहे हैं। कश्मीरी पंडितों का मुददा बहुत संवेदनशील है, हम पर केंद्र सरकार के साथ मिलकर काम करने को तैयार हैं, इस पर राजनीति बंद होनी चाहिए।

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा के लिए फिल्म महत्वपूर्ण हो सकती है, उनके लिए कश्मीरी पंडित और उनका दर्द महत्वपूर्ण है। वहीं दिल्ली में नगर निगम चुनाव को लेकर केजरीवाल ने कहा कि भाजपा हार से बचने के लिए नगर निगम बिल लेकर आई, चुनाव को टाला, भाजपा जनता से डरती है। एक सवाल के जवाब में केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में जीत के बाद पार्टी का अब दूसरे राज्यों पर फोकस होगा। उन्होंने कहा कि उनका कारवां और आगे जाएगा।