यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Chunav Result 2025 LIVE: शुरुआती रुझान में 'झाड़ू' साफ! वोट प्रतिशत में बीजेपी आगे, जानें कांग्रेस का हाल
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच सीधी टक्कर है। हालांकि शुरुआत ...और पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi Election Result। दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। भाजपा और आम आदमी पार्टी के बीच सीधी टक्कर है। हालांकि, शुरुआत रुझान के भाजपा बढ़त बनाए हुए है। वहीं, सबसे बड़ी बात है कि भाजपा कितने वोट प्रतिशत से आगे चल रही है?
चुनाव आयोग की जानकारी के मुताबिक, खबर लिखे जाने तक भाजपा 47 प्रतिशत वोट से आगे चल रही है। वहीं, आप को अब तक 43 प्रतिशत वोट मिले हैं। कांग्रेस को 6.13 प्रतिशत वोट मिले हैं।
.jpg)
(ग्राफिक्स: चुनाव आयोग)
बता दें कि सुबह 9:30 बजे तक भाजपा को 48 सीटें मिली है। वहीं, आप को 21 सीटें मिली है। इसके अलावा 1 सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार आगे चल रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Delhi Chunav Result 2025 LIVE: भाजपा 50 सीटों के पार, AAP को तगड़ा झटका; आतिशी-केजरीवाल समेत कई बड़े नेता पीछे
