Delhi Chunav 2025: चुनाव के लिए AAP का एक और बड़ा कदम, कार्यकर्ताओं को सौंपी ये अहम जिम्मेदारी
दिल्ली में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने के बाद आम आदमी पार्टी ने भी तैयारियां तेज कर दी है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री आतिशी ने गुरुवार को कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में अपने चुनावी कार्यालय का उद्धाटन किया। उनके ऊपर की गई टिप्पणी के सवाल पर उन्होंने कहा कि आप पार्टी दिल्ली की जनता के लिए सिर्फ काम करती है दूसरी पार्टी तो गाली देती है।

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दिल्ली के विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही आम आदमी पार्टी ने भी तैयारियों को तेज कर दिया है। बूथ से लेकर विधानसभा स्तर पर कार्यकार्ताओं को जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं। सीएम आतिशी और अरविंद केजरीवाल ने एक-एक नेताओं को जिम्मेदारी दी है।
सीएम आतिशी ने किया चुनावी कार्यालय का उद्घाटन
वहीं, इसी क्रम में बृहस्पतिवार को मुख्यमंत्री आतिशी ने कालकाजी विधानसभा क्षेत्र में अपने चुनावी कार्यालय का उद्धाटन किया। विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं के साथ हवन-पूजन कर कालका माता का आशीष लिया।
यह भी पढे़ं- Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: दिल्ली की 70 सीटों पर किस पार्टी से कौन सा प्रत्याशी मैदान में... पूरी List
चुनाव में भी जनता का आशीर्वाद हमारे साथ
व्यक्तिगत टिप्पणियों को लेकर कहा कि आम आदमी पार्टी दिल्ली की जनता का काम करने वाली पार्टी है। दूसरी तरफ गाली देने वाली पार्टी है। आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल पर हमेशा दिल्ली की जनता का आशीर्वाद रहा है। मुझे भरोसा है कि इस चुनाव में भी जनता का आशीर्वाद हमारे साथ है।
यह भी पढ़ें- 'प्रवेश वर्मा के घर तुरंत रेड हो, चुनाव अधिकारी को सस्पेंड किया जाए', चीफ इलेक्शन कमिश्नर को केजरीवाल की चिट्ठी
अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी
दिल्ली चुनाव में AAP को समर्थन देने वालों का धन्यवाद🙏
हमें ममता जी और अखिलेश जी का समर्थन मिला है और उद्धव ठाकरे जी की शिवसेना भी हमें समर्थन दे रही है।
हमें समर्थन देने वाले सभी दलों और लोगों का मैं धन्यवाद करता हूं।
-@ArvindKejriwal pic.twitter.com/QE99VGn1Nb
— AAP (@AamAadmiParty) January 9, 2025
वहीं, चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने आज यानी गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक चिट्ठी लिखी है। उन्होंने अपनी चिट्ठी में दिल्ली के जाट समाज का जिक्र किया है। उन्होंने कहा कि राजस्थान के जाट समाज को तो आरक्षण मिलता है, लेकिन दिल्ली के जाट समाज के लोगों को आरक्षण नहीं मिलता।
यह भी पढ़ें- Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: दिल्ली चुनाव की तारीख का एलान, 5 को वोटिंग और 8 फरवरी को रिजल्ट
BJP की केंद्र सरकार जाट और इन पांच जातियों को अपनी OBC लिस्ट में शामिल करे💯
1️⃣ रावत
2️⃣ रौनियार
3️⃣ राय तंवर
4️⃣ चारण
5️⃣ ओड
दिल्ली की OBC लिस्ट में जाट समाज समेत ये पांचों जातियां शामिल हैं, लेकिन केंद्र की सूची में नहीं हैं। BJP की केंद्र सरकार इन्हें अपनी OBC लिस्ट में… pic.twitter.com/PLUIJSthYT
— AAP (@AamAadmiParty) January 9, 2025
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।