विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 01, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

VIDEO: दिल्ली में बिहार के सांसद के ड्राइवर ने शख्स को बोनट पर लटकाकर 3 KM तक दौड़ाई कार, नशे में था आरोपी

By AgencyEdited By: Abhishek Tiwari
Published: Mon, 01 May 2023 08:27 AM (IST)Updated: Mon, 01 May 2023 11:15 AM (IST)

Delhi Road Rage Case दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन इलाके में बिहार के सांसद की कार के बोनट पर एक व्यक्ति ...और पढ़ें

VIDEO: दिल्ली में कैब ड्राइवर को बोनट पर लटकाकर 3 KM तक दौड़ाई कार, नशे में था आरोपी चालक
VIDEO: दिल्ली में कैब ड्राइवर को बोनट पर लटकाकर 3 KM तक दौड़ाई कार, नशे में था आरोपी चालक

नई दिल्ली, एएनआई। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से एक बार फिर भयावह घटना सामने आई है। यहां एक चालक शख्स को बोनट पर लटकाकर दिल्ली की सड़कों पर तीन किलोमीटर तक कार दौड़ाता रहा।

जानकारी के मुताबिक बीती रात करीब 11 बजे आश्रम चौक से निजामुद्दीन दरगाह की ओर आ रही एक कार के बोनट पर एक व्यक्ति को करीब 2-3 किलोमीटर तक घसीटा गया। आरोपी बिहार के सांसद का ड्राइवर है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि इस मामले में सनलाइट कॉलोनी थाने में लापरवाही से तेज वाहन चलाने और जान जोखिम में डालने से संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। गाड़ी रवींद्र सिंह नामक व्यक्ति के नाम पर रजिस्टर्ड है।

इस संबंध में पीड़ित व्यक्ति चेतन ने कहा, "मैं ड्राइवर हूं, मैं एक यात्री को छोड़कर जैसे आश्रम के पास पहुंचा तो एक कार ने मेरी कार को तीन बार हिट किया, फिर मैंने इन्हें रोकने की कोशिश की लेकिन ये नहीं रोके फिर मैं इनके बोनट के ऊपर लटक गया लेकिन फिर भी इन्होंने नहीं रोका। वह मुझे आश्रम चौक से निजामुद्दीन तक घसीटता गया। रास्ते में मैंने एक पीसीआर देखा और उन्होंने हमारा पीछा किया तब जाकर ये कार रोकी। वह व्यक्ति पूरी तरह से नशे में था।"

वहीं, आरोपी रामचंद कुमार ने कहा, "मेरी कार उनकी कार को हिट नहीं की थी, मैं गाड़ी चला रहा था तभी वो जानबूझकर मेरी कार के बोनट पर चढ़ गए। मैंने उनसे नीचे उतरने को कहा लेकिन उन्होंने नहीं सुना। मैंने फिर अपनी कार रोका और उनसे कहा कि आप ये क्या कर रहा हो?"

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।