Move to Jagran APP

नवरात्र से भाजपा यमुना सफाई कार्यक्रम की करेगी शुरुआत: आदेश गुप्ता

नवरात्र से प्रदेश भाजपा यमुना के प्रत्येक घाट की सफाई का अभियान शुरू करेगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने वजीराबाद के सूर घाट पर यमुना आरती में हिस्सा लेते हुए यह घोषणा की। यमुना जब दिल्ली में प्रवेश करती है तो उसे सीवर का गंदा पानी दिया जाता है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Mon, 27 Sep 2021 03:32 PM (IST)Updated: Mon, 27 Sep 2021 03:32 PM (IST)
वजीराबाद स्थित सूर घाट पर यमुना आरती करते आदेश गुप्ता

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। नवरात्र से प्रदेश भाजपा यमुना के प्रत्येक घाट की सफाई का अभियान शुरू करेगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने वजीराबाद के सूर घाट पर यमुना आरती में हिस्सा लेते हुए यह घोषणा की। वहां उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए गुप्ता ने कहा कि हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि दिल्ली के लोगों को जीवन देने वाली मां यमुना का जल हमेशा स्वच्छ रहे।

loksabha election banner

गुप्ता ने कहा कि यमुना जब दिल्ली में प्रवेश करती है तो उसे सीवर का गंदा पानी दिया जाता है। जबकि कारखानों और सीवर का पानी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट(एसटीपी) से शोधित होकर जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि केजरीवाल सरकार यमुना को केवल चुनाव के समय साफ करने का ढोंग करती है। इसलिए यमुना की सफाई की जिम्मेदारी भाजपा ही लेगी। यमुना आरती में अधिवक्ता प्रकोष्ठ के सह-संयोजक राजकुमार, प्रदेश प्रवक्ता बृजेश राय, कार्यक्रम संयोजक कपिल गर्ग आदि उपस्थित रहे।

प्रदेश भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन करेंगे सफाई कर्मी

वहीं, दिल्ली नगर निगम मजदूर फेडरेशन ने मंगलवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय पर प्रदर्शन करने की घोषणा की है। फेडरेशन की मांग है कि कोरोना में जान गवांने वालों के आश्रितों को जल्द नौकरी व एक करोड़ की आर्थिक मदद दी जाए। फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष रणधीर गागट ने कहा कि जो कर्मचारी कई वर्ष पहले सेवानिवृत्त हो गए हैं उन्हें अभी तक बकाया नहीं मिला है। 20 साल से सफाई कर्मी अस्थाई तौर पर कार्य कर रहे हैं। ऐसे में सभी का एक मुश्त भुगतान के साथ कर्मचारियों को नियमित करने के लिए प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं, आठ अक्टूबर से सिविक सेंटर पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.