विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 18, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पंजाब में चुनाव प्रचार कर रहे अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली के भाजपा नेताओं ने बोला हमला

By Jp YadavEdited By:
Published: Fri, 18 Feb 2022 11:01 AM (IST)

भाजपा का कहना है कि आम आदमी पार्टी (आप) नेता पंजाब में दिल्ली माडल का प्रचार कर रहे हैं। यह माडल दिल्ली की तरह पंजाब के लिए भी नुकसानदेह है। इस माडल में चुनाव में जीत हासिल करने के लिए झूठे वादे किए जाते हैं।

पंजाब में चुनाव प्रचार कर रहे अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली के भाजपा नेताओं ने बोला हमला
पंजाब में चुनाव प्रचार कर रहे अरविंद केजरीवाल पर दिल्ली के भाजपा नेताओं ने बोला हमला

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। भाजपा का कहना है कि आम आदमी पार्टी (आप) नेता पंजाब में दिल्ली माडल का प्रचार कर रहे हैं। यह माडल दिल्ली की तरह पंजाब के लिए भी नुकसानदेह है। इस माडल में चुनाव में जीत हासिल करने के लिए झूठे वादे किए जाते हैं। दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार के तीसरे कार्यकाल का दो वर्ष पूरा हो गया है। यह सरकार बजट का मात्र 21 प्रतिशत फंड खर्च कर सकी है। इससे स्पष्ट है कि सरकार काम नहीं करना चाहती है। प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि बदहाल मोहल्ला क्लीनिक दिल्ली माडल है। 15 सौ करोड़ रुपये से बने मोहल्ली क्लीनिक के रखरखाव पर प्रति वर्ष पांच सौ करोड़ रुपये खर्च होते हैं, लेकिन यहां गलत दवा देने से बच्चों की जान चली जाती है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में रोजगार देने की बात करने वाले मुख्यमंत्री के आवास के बाहर लगभग एक सप्ताह से आंगनबाड़ी से जुड़ी महिलाएं अपनी मांगों को लेकर धरना दे रही हैं। 22 हजार अतिथि शिक्षकों को नियमित नहीं किया गया। इंसाफ के लिए अदालत जाने वाले शिक्षकों को नौकरी से निकाल दिया गया। दिल्ली में किसानों को किसी तरह की सुविधा नहीं मिलती है।

भाजपा नेता सरदार मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि दिल्ली का माडल अपनाने पर पंजाब में भी किसानों को 14 रुपये प्रति यूनिट बिजली मिलेगी और कृषि से संबंधित सभी विभाग बंद कर दिए जांएंगे। पंजाब को नशा मुक्त करने की बात करने वाले दिल्ली में साढे आठ सौ शराब की दुकानें खोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली में एक भी सिख को मंत्री नहीं बनाया गया। कांग्रेस की तरह आप भी हिंदू व सिख को बांटकर आप वोट हासिल करना चाहती है।

उन्होंने कहा कि कुमार विश्वास ने बताया है कि किस तरह से आप की मानसिकता अलगाववाद की है। उन्होंने कहा कि पिछसे सात साल में दिल्ली में कुल 3246 कुल नौकरी मिली है। इसके विपरीत मुख्यमंत्री दस लाख लोगों को नौकरी देने की बात कर रहे हैं। उन्हें कम से काम पांच हजार लोगों का नाम सार्वजनिक करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद जी की धरती बिहार है और गुरु रविदास जी की वाराणसी। दूसरी ओर चऱणजीत सिंह चन्नी बिहार व उत्तर प्रदेश के लोगों को पंजाब से भगाने की बात करते हैं। इस मानसिकता से बचने की जरूरत है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।