विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Assembly Election: AAP की चोट पर लगा मरहम! गहलोत के जाने के बाद इस भाजपा विधायक ने ज्वाइन की पार्टी

Published: Sun, 17 Nov 2024 02:33 PM (IST)Updated: Sun, 17 Nov 2024 02:37 PM (IST)

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2024 से पहले आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता और किराड़ी ...और पढ़ें

अरविंद केजरीवाल के साथ भाजपा विधायक अनिल झा।
अरविंद केजरीवाल के साथ भाजपा विधायक अनिल झा।

HighLights

  1. कैलाश गहलोत ने पहले छोड़ी थी आम आदमी पार्टी।
  2. दोपहर में भाजपा विधायक अनिल झा आप में हुए शामिल।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल (AAP Arvind Kejriwal) ने भाजपा से किराड़ी से विधायक रहे अनिल झा को आप ज्वाइन कराई। झा को मिल सकती है किराड़ी से टिकट। इस समय आप के इस सीट से विधायक त्रतुराज झा हैं।

अनिल झा 2008 से 2013 इस सीट से भाजप से विधायक रहे हैं। झा 32 सालों तक भाजपा में रहे हैं।इस सीट पर पूर्वांचल के बड़े नेता माने जाते हैं।

केजरीवाल ने अनिल झा को लेकर क्या कहा?

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि आप सरकार ने 10,000 किलोमीटर सड़कें और गलियां बनाईं, 6800 किलोमीटर सीवर लाइनें बिछाईं और 1,650 अनधिकृत कालोनियों में पाइप से पानी उपलब्ध कराया, लेकिन "भाजपा ने कुछ नहीं किया।कहा कि मैं भाजपा और उसके नेता अमित शाह से पूछना चाहता हूं कि पूर्वांचली लोगों को पार्टी को वोट क्यों देना चाहिए।

उन्होंने कहा कि मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वे दिल्ली में पूर्वांचली लोगों के लिए एक काम बताएं। उन्होंने इन कालोनियों में संपत्तियों की रजिस्ट्री का वादा किया था, लेकिन ऐसा नहीं किया। एक भी काम पांच साल में किया जा सकता है।हालांकि, पत्रकारों द्वारा पूछे जाने पर केजरीवाल ने आप से गहलोत के इस्तीफे पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

गहलोत के जाने पर क्या बोले पूर्व सीएम

अब लोगों के रिश्ते भी आ रहे हैं और लोग सम्मान की जिंदगी जी रहे हैं। कैलाश गहलोत के सवाल पर केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में दो सरकारें हैं, केंद्र के पास बहुत पैसा है। मगर दिल्ली सरकार एक भी काम बता दे कि जो उन्होंने दिल्ली में किया है। इन्होंने दिल्ली में क्या काम किया है। ये लोग केवल गंदी राजनीति ही कहते हैं।

भाजपा का ईडी-सीबीआई के दम पर चुनाव

दुर्गेश पाठक ने गहलोत पर सवाल के जवाब में कहा कि भाजपा दिल्ली में ईडी (ED) और सीबीआई (CBI) की दम पर चुनाव लड़ना चाहती है, हम दिल्ली की जनता के दम पर चुनाव लड़ते हैं। उन्होंने कहा कि इस घटना से साफ हो गया है कि भाजपा दिल्ली में चुनाव हार चुकी है।

गहलोत का पार्टी से इस्तीफा

वहीं, सुबह के समय आप को झटका देते हुए दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत (Kailash Gehlot) ने रविवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। गहलोत ने इस संबंध में सीएम आतिशी और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर जानकारी दी है।

ये भी पढ़ें- Delhi Metro News: नजफगढ़ वालों के लिए अच्छी खबर! रावता मोड़ तक होगा मेट्रो की ग्रे लाइन का विस्तार

कैलाश गहलोत ने आप से इस्तीफा देते हुए केजरीवाल को लिखे पत्र में कहा है, "सबसे पहले मैं आपको एक विधायक और एक मंत्री के रूप में दिल्ली के लोगों की सेवा करने और उनका प्रतिनिधित्व करने का सम्मान देने के लिए ईमानदारी से धन्यवाद देना चाहता हूं, लेकिन साथ ही मैं यह भी बताना चाहता हूं कि आज आम आदमी पार्टी के सामने गंभीर चुनौतियां हैं। ये चुनौतियां पार्टी के भीतर से हैं, उन्हीं मूल्यों से जुड़ी हैं जिनके कारण हम आम आदमी पार्टी में आए हैं।