Move to Jagran APP

दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता की झुग्गी सम्मान यात्रा सीमापुरी पहुंची, छठ पूजा को लेकर सरकार को घेरा

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता की झुग्गी सम्मान यात्रा सोमवार को सीमापुरी विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। यहां सुंदर नगरी में उन्होंने लोगों के साथ संवाद किया। इस दौरान सभा भी की। इसमें उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक तौर पर छठ पूजा पर प्रतिबंध लगा दिया था।

By Mangal YadavEdited By: Published: Mon, 08 Nov 2021 09:02 PM (IST)Updated: Mon, 08 Nov 2021 09:02 PM (IST)
दिल्ली भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता की झुग्गी सम्मान यात्रा सीमापुरी पहुंची, छठ पूजा को लेकर सरकार को घेरा
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की झुग्गी सम्मान यात्रा सीमापुरी विधानसभा क्षेत्र में पहुंची

नई दिल्ली [स्वदेश कुमार]। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता की झुग्गी सम्मान यात्रा सोमवार को सीमापुरी विधानसभा क्षेत्र में पहुंची। यहां सुंदर नगरी में उन्होंने लोगों के साथ संवाद किया। इस दौरान सभा भी की। इसमें उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने सार्वजनिक तौर पर छठ पूजा पर प्रतिबंध लगा दिया था। भाजपा के संघर्ष की वजह से मजबूरन सरकार को अपने कदम पीछे लेने पड़े। उन्होंने कहा कि झुग्गी बस्तियों की समस्याओं काे दूर करना भाजपा की प्राथमिकता में है। उन्होंने मंच से ही नवीन शाहदरा जिलाध्यक्ष मास्टर बिनोद कुमार को निर्देश दिया कि यहां के नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए वह प्रयासरत रहें।

loksabha election banner

कार्यक्रम में करीब 100 लोगों को उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन दिए गए। महिलाओं को साड़ी और वरिष्ठ नागरिकों को सम्मान पत्र वितरित किए गए। साथ ही रेहड़ी-पटरी वालों को 10-10 हजार रुपये के लोन के चेक भी दिए गए।

यात्रा की शुरुआत के मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री व सांसद विनोद सोनकार उपस्थित रहे। आदेश गुप्ता ने कहा कि यह झुग्गी सम्मान यात्रा प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के सबका साथ, सबका विकास के संकल्प के सपने को साकार करने का माध्यम है। आदेश गुप्ता ने कहा कि केजरीवाल सरकार की सहमति से दिल्ली में छठ पूजा पर रोक लगी थी जो भाजपा के संघर्ष से हटी और अगले दो दिन भाजपा कार्यकर्ता छठ व्रतधारियों की सेवा में रहेंगे। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा हम झुग्गी वासियों को उनके सम्मान के साथ अधिकार भी दिलवाएंगे। उन्हें राशनकार्ड, निशुल्क बिजली पानी की सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए केजरीवाल सरकार को बाध्य करेंगे।

राष्ट्रीय मंत्री विनोद सोनकर ने कहा कि दिल्ली भाजपा गरीबों के अधिकारों के लिए सम्मान के लिए लड़ रही है और इस कार्य में पूरी राष्ट्रीय भाजपा उसके साथ है। इस दौरान सांसद मनोज तिवारी, यात्रा संयोजक एवं प्रदेश महामंत्री दिनेश प्रताप सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा, पूर्वी निगम स्थायी समिति अध्यक्ष बीर सिंह पंवार, शाहदरा उत्तरी जोन अध्यक्ष प्रवेश शर्मा, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता, आदित्य झा, सारिका जैन, शुभेन्दु शेखर एवं श्री बृजेश राय, प्रदेश झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के प्रभारी नीरज तिवारी, संयोजक सुशील चौहान, नवीन शाहदरा जिलाध्यक्ष मास्टर बिनोद कुमार, महामंत्री मीनाक्षी, मनोज त्यागी, जितेंद्र कंवर आदि मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.