विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 28, 2020 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली में जिला अध्यक्षों पर भाजपा ने नए चेहरों पर जताया विश्वास, 14 में से सिर्फ दो बचा पाए कुर्सी

By Mangal YadavEdited By:
Published: Fri, 28 Aug 2020 04:46 PM (IST)

प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार भाटिया को केशवपुरम में जिला अध्यक्ष बनाया गया है। पूर्व उपमहापौर देवेंद्र सोलंकी को उत्तर पश्चिमी जिला का अध्यक्ष बनाया गया है।

दिल्ली में जिला अध्यक्षों पर भाजपा ने नए चेहरों पर जताया विश्वास, 14 में से सिर्फ दो बचा पाए कुर्सी
दिल्ली में जिला अध्यक्षों पर भाजपा ने नए चेहरों पर जताया विश्वास, 14 में से सिर्फ दो बचा पाए कुर्सी

नई दिल्ली [संतोष कुमार सिंह]। मंडलों की तरह भाजपा ने जिलों की कमान भी नए चेहरों को सौंपी है। कुल 14 संगठनात्मक जिलों में से मात्र दो में पुराने जिला अध्यक्षों को जिम्मेदारी दी गई है। अन्य सभी में या तो जिला इकाई के पदाधिकारियों को पदोन्नति दी गई है या फिर संगठन से जुड़े दूसरे लोगों को यह जिम्मेदारी सौंपी गई है।

योग्य जिला अध्यक्षों की खोज के लिए भाजपा ने रायशुमारी कराई थी। प्रत्येक जिले में तीन पर्यवेक्षक जाकर निर्वतमान जिला अध्यक्ष, वहां के सांसद, विधायक या चुनाव लड़ चुके नेता, पार्षद, उस जिले में रहने वाले प्रदेश पदाधिकारी व अन्य वरिष्ठ नेताओं से चर्चा करने के बाद पर्यवेक्षकों ने जुलाई अंतिम सप्ताह में दावेदारों की सूची प्रदेश नेतृत्व को सौंप दी थी। युवा नेताओं को संगठन की जिम्मेदारी मिले इसके लिए पार्टी नेतृत्व ने मंडल अध्यक्ष के लिए अधिकतम 45 वर्ष और जिला अध्यक्ष के लिए 55 वर्ष की उम्र सीमा भी निर्धारित की थी।

पर्यवेक्षकों की सिफारिश पर कई दौर की चर्चा के बाद शुक्रवार दोपहर प्रदेश अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने नए अध्यक्षों के नाम घोषित कर दिए। इसमें सिर्फ शाहदरा जिला के राम किशोर शर्मा और दक्षिणी दिल्ली के रोहताश बिधूड़ी ही अपनी कुर्सी बचा सके। इन दोनों को नगर निगम चुनाव के बाद जिला अध्यक्ष का दायित्व मिला था इसलिए इन्हें एक बार फिर से मौका दिया गया है।

प्रदेश प्रवक्ता राजकुमार भाटिया को केशवपुरम में जिला अध्यक्ष बनाया गया है। पूर्व उपमहापौर देवेंद्र सोलंकी को उत्तर पश्चिमी जिला व पूर्व पार्षद विजय सोलंकी को नजफगढ़ जिला का अध्यक्ष बनाया गया है। अधिकांश जिले में उपाध्यक्ष या महामंत्री पर भरोसा जताते हुए उनके हाथों में कमान सौंपी गई है। माना जा रहा है कि संगठन के लोगों को मौका दिए जाने से पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने में मदद मिलेगी। दो दिनों पहले पार्टी ने दिल्ली के 280 संगठनात्मक मंडलों में से 250 मंडल अध्यक्षों की सूची जारी की थी। इनमें भी 200 मंडलों में नए चेहरे लाए गए हैं। इसी तरह का बदलाव जिलों में करके पार्टी नगर निगम चुनाव की तैयारी को धार देना चाहती है।

जिला अध्यक्षों की सूची

केशवपुरम-राजकुमार भाटिया, चांदनी चौक-विकेश सेठी उत्तर पूर्व-मोहन गोयल नवीन शाहदरा- मास्टर विनोद मयूर विहार-विनोद बछेती शाहदरा-राम किशोर शर्मा करोलबाग-राजेश गोयल नई दिल्ली-प्रशांत शर्मा उत्तर पश्चिम-देवेंद्र सोलंकी बाहरी दिल्ली-बजरंग शुक्ला पश्चिमी दिल्ली-सचिन भसीन नजफगढ़-विजय सोलंकी महरौली-जगमोहन महलावत दक्षिणी दिल्ली- रोहताश बिधूड़ी।

Coronavirus: निश्चिंत रहें पूरी तरह सुरक्षित है आपका अखबार, पढ़ें- विशेषज्ञों की राय व देखें- वीडियो