Move to Jagran APP

दिल्ली में दुष्कर्म की शिकार एयर होस्टेस ने आरोपित को कमरे में किया लॉक, फिर किया पुलिस को फोन

एयर इंडिया की एयर होस्टेस से दक्षिण दिल्ली के महरौली इलाके में दुष्कर्म की वारदात सामने आई है। आरोपित ने पीड़िता के साथ अप्राकृतिक रूप से संबंध भी बनाया। वहीं एयर होस्टेस की समझदारी से वह गिरफ्तार हो गया।

By Jp YadavEdited By: Published: Tue, 27 Sep 2022 07:42 AM (IST)Updated: Tue, 27 Sep 2022 09:25 AM (IST)
दिल्ली पुलिस की गिरफ्त में दुष्कर्म आरोपित। फोटो प्रतीकात्मक

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दक्षिण दिल्ली के महरौली इलाके में एयर होस्टेस से दुष्कर्म के आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसमें दुष्कर्म पीड़िता की समझदारी भी काम आई। मिली जानकारी के अनुसार, 25 सितंंबर की रात को आरोपित नशे की हालत में एयर होस्टेस के घर पहुंचा और उसे दुष्कर्म का शिकार बनाया। इस बीच आरोपित को धक्का देकर घर से बाहर भागी और उसे अपने घर में ही बंद कर दिया।

loksabha election banner

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपित को किया गिरफ्तार

इसके बाद पीड़िता ने पुलिस को सूचनी दी। मौके पर पहुंची पुलिस को पीड़िता ने वारदात के बारे में बताया। पुलिस ने आरोपित को नशे की हालत में पीड़िता के घर से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपित का नाम हरजीत यादव है और वह एक राजनीतिक दल से जुड़ा बताया जा रहा है। 

पीड़िता के साथ मारपीट भी की

दरअसल, आरोपित हरजीत नशे में पीड़िता के घर पहुंचा था, जहां उसने बताया कि वह एक मकान देखकर आया है। इस पर पीड़िता ने आरोपित को घर के अंदर बुला लिया। घर में घुसने के बाद आरोपित ने पीड़िता से दुष्कर्म किया। आरोपित ने पीड़िता के साथ अप्राकृतिक रूप से संबंध भी बनाए। विरोध करने पर उसने पीड़िता से मारपीट भी की। 

मेडिकल जांच के बाद हुई गिरफ्तारी

पता चला है कि आरोपित हरजीत दिल्ली की एक राजनैतिक पार्टी से जुड़ा है। बावजूद इसके आरोपित से किसी तरह बचकर पीड़िता ने पुलिस को काल कर अपने साथ हुई वारदात की जानकारी दी।  पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराने के बाद उसके बयान के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपित हरजीत यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

एक राजनीतिक दल से जुड़ा है आरोपित

सूत्रों के अनुसार, आरोपित एक राजनैतिक पार्टी से जुड़ा हुआ है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़िता फ्रीडम फाइटर एंक्लेव में किराए पर रहती है। पीड़िता मूलत: उत्तर प्रदेश के संभल जिले की रहने वाली है और उनके रिश्तेदार नोएडा में रहते हैं।

पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने लिए किराए पर नया घर तलाश रही हैं। घर ढूंढ़ने के दौरान करीब डेढ़ माह पहले उसकी मुलाकात हरजीत यादव से हुई थी। उसने उन्हें घर ढूंढने में मदद का आश्वासन दिया था। इस दौरान पीड़िता ने कई बार आरोपित से घर दिलाने के संबंध में फोन पर बात भी की थी। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.