यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 15, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Delhi Fire: देखते ही देखते आग की भेंट चढ़ीं पांच दुकानें, वसंत विहार के सी ब्लॉक मार्केट का है मामला
दक्षिणी दिल्ली के वसंत विहार के सी ब्लॉक स्थित एक दुकान में शनिवार तड़के भीषण आग लग गई। एक दुकान ...और पढ़ें

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली के वसंत विहार के सी ब्लॉक स्थित एक दुकान में शनिवार तड़के भीषण आग लग गई। एक दुकान की आग धीरे-धीरे अन्य दुकानों में फैल गई। देखते ही देखते पांच दुकानें जल गईं।
आग लगने से पूरे इलाकों में अफरातफरी मच गई। आग लगते ही इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई। इसके बाद एक-एककर दमकल की 10 गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं।
कड़ी मशक्कत के बाद दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया लेकिन तब तक पांच दुकानें चपेट में आ चुकी थीं। गनीमत रही कि हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई।

