विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 30, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi: विदेश से दिल्ली लाकर खूबसूरत लड़कियों से कराया देह व्यापार, बचकर भागीं तो खुला मामला

By GeetarjunEdited By:
Published: Tue, 30 Aug 2022 05:00 PM (IST)

Deh Vyapar Delhi Busted दिल्ली महिला आयोग को अंतर्राष्ट्रीय तस्करी और देह व्यापार रैकेट की शिकायत मिली। इसके बाद आयोग ...और पढ़ें

विदेश से दिल्ली लाकर खूबसूरत लड़कियों से कराया देह व्यापार, बचकर भागीं तो खुला मामला
विदेश से दिल्ली लाकर खूबसूरत लड़कियों से कराया देह व्यापार, बचकर भागीं तो खुला मामला

नई दिल्ली [रीतिका मिश्रा]। दिल्ली महिला आयोग को अंतर्राष्ट्रीय तस्करी और देह व्यापार रैकेट की शिकायत मिली। इसके बाद आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

दिल्ली महिला आयोग के अनुसार, उज्बेकिस्तान की सात महिलाओं ने आयोग में एक शिकायत दर्ज करवाई थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें नौकरी दिलाने के बहाने भारत लाया गया था, लेकिन जब वे यहां पहुंचीं तो उन्हें जबरन इस धंधे में धकेल दिया गया।

ये भी पढ़ें- बुलेटरानी के नाम से मशहूर शिवांगी गाजियाबाद में गिरफ्तार, महिला पुलिसकर्मी को थप्पड़ मारने का आरोप

मेडिकल और पर्यटक वीजा पर लाया गया

उन्होंने बताया कि अलग-अलग समय पर लड़कियों को पर्यटक वीजा और मेडिकल वीजा पर दिल्ली लाया गया। उनमें से कुछ को नेपाल के रास्ते दिल्ली और कुछ को सीधे भारत लाया गया था।

छीन लिए गए पासपोर्ट और दस्तावेज

आरोप लगाया कि जिन्हें नेपाल के रास्ते लाया गया था, उनके पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज नेपाल में ही छीन लिए गए और फिर उन्हें दिल्ली लाया गया। वहीं, जो महिलाएं मेडिकल वीजा पर दिल्ली लाई गईं, उनके पासपोर्ट और अन्य दस्तावेज दिल्ली आकर छीन लिए गए।

ये भी पढ़ें- Supertech Twin Tower Demolition: ट्विन टावर गिरने के बाद लौटी दस वर्ष से रुकी रोशनी और हवा, 30 फ्लैट की खिड़कियों के टूटे शीशे

भारत में देह व्यापार के लिए मजबूर किया

आरोप लगाया कि जब वे भारत पहुंचीं तो उन्हें जबरन देह व्यापार के लिए मजबूर किया गया। विरोध करने पर उन्हें मारा-पीटा गया। उन्हें जेल में डालने की धमकी दी। उन्होंने बताया कि दिल्ली में रहने के दौरान उन्हें अलग-अलग मालिकों को बेचा गया और उनके साथ बार-बार दुष्कर्म किया गया।

किसी भी तरह बचकर पहुंचीं उज्बेकिस्तान एंबेसी

एक महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि एक व्यक्ति उसके मालिक के घर आता था जो खुद को पुलिस वाला बताता था। उसके पास एक बंदूक थी, और वह अक्सर उसे धमकी देता था। उन्होंने बताया कि किसी तरह वे वहां से भागने में सफल रहीं और कुछ दिन पहले उज्बेकिस्तान दूतावास (Uzbekistan Embassy) के गेट पर पहुंच गईं।

महिलाओं ने आरोप लगाया कि जब वे दूतावास गईं तो दो आरोपित दूतावास के गेट पर पहुंचे और बंदूक की नोक पर एक महिला का अपहरण कर लिया। उन्होंने बताया कि जब दूतावास ने अपहृत महिला से संपर्क किया तो उसके तस्करों ने उसे छोड़ दिया।

फिर बचकर भागीं

शिकायतकर्ताओं ने बताया कि इसके बाद सात महिलाएं फिर से उज्बेकिस्तान दूतावास पहुंचीं, जहां कुछ पुलिस कर्मियों ने उनके बयान दर्ज किए। उन्होंने आरोप लगाया है कि उन्हें वर्तमान में उनके पास तस्करों से धमकी भरे फोन आ रहे हैं।

दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्षा स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर बताया कि उजबेकिस्तान की 7 लड़कियों को नेपाल से दिल्ली लाकर जबरन धंधा करवाया गया। मुश्किल से भागीं तो Embassy के गेट से फिर गुंडे बंदूक की नोक पर उठाके ले गए। जब वो दोबारा बच कर भागी तो पुलिस के पास पहुंच गईं। पुलिस ने FIR दर्ज की है। मैं नोटिस इशू कर रही हूं। इस इंटरनेशनल देह व्यापार रैकट के सरगना पकड़े जाना चाहिए! आयोग ने पुलिस ने 2 सितंबर तक रिपोर्ट मांगी है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।