विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MS Dhoni के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर, दिल्ली हाईकोर्ट में 29 जनवरी को होगी मामले की सुनवाई

Published: Thu, 18 Jan 2024 11:28 AM (IST)Updated: Thu, 18 Jan 2024 11:50 AM (IST)

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के दो पूर्व बिजनेस पार्टनर्स ने उनके विरुद्ध ...और पढ़ें

MS Dhoni के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर
MS Dhoni के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) के दो पूर्व बिजनेस पार्टनर्स ने उनके विरुद्ध दायर मानहानि मामले में सुनवाई दिल्ली हाई कोर्ट ने 29 जनवरी तक के लिए स्थगित कर दी।

न्यायमूर्ति प्रतिबा एम सिंह की पीठ ने साथ ही मुकदमे के संबंध में वादी को धोनी को सूचित करने को कहा। वादी और पूर्व बिजनेस पार्टनर मिहिर दिवाकर और उनकी पत्नी सौम्या दास ने धोनी के साथ ही कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म और मीडिया घरानों के खिलाफ स्थायी निषेधाज्ञा के साथ ही हर्जाना देने का निर्देश देने की मांग की है।

Also Read-

उल्लेखनीय है कि महेंद्र सिंह धोनी एक भारतीय पेशेवर क्रिकेटर हैं। उन्हें क्रिकेट के शानदार विकेटकीपर-बल्लेबाजों और कप्तानों में गिना जाता है। उन्होंने इंडियन क्रिकेट टीम का प्रतिनिधित्व किया। वह 2007 से 2017 तक वनडे में और 2008 से 2014 तक टेस्ट क्रिकेट में टीम के कप्तान रहे। इसके अलावा धोनी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हैं और कप्तानी करते हैं।