विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 16, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

MS Dhoni की आखिर कौनसी सलाह से स्‍टार बने Shivam Dube? पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने कर दिया खुलासा

Published: Tue, 16 Jan 2024 11:39 AM (IST)

शिवम दुबे का करियर एक बार फिर पटरी पर लौटता दिख रहा है। आईपीएल में एमएस धोनी के नेतृत्‍व वाली ...और पढ़ें

एमएस धोनी की सलाह से स्‍टार बने शिवम दुबे (Pic Courtesy - X)
एमएस धोनी की सलाह से स्‍टार बने शिवम दुबे (Pic Courtesy - X)

HighLights

  1. शिवम दुबे ने एमएस धोनी को अपना करियर बेहतर बनाने का श्रेय दिया
  2. शिवम दुबे ने सीएसके में आने के बाद अपने खेल में अधिक निखार किया
  3. शिवम दुबे ने अफगानिस्‍तान के खिलाफ लगातार दो अर्धशतक जमाए

स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। शिवम दुबे ने पिछले कुछ समय में शानदार प्रदर्शन करके टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के लिए अपनी दावेदारी मजबूती से पेश की है। अफगानिस्‍तान के खिलाफ बाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने लगातार दो अर्धशतक जड़े और स्पिनर्स के खिलाफ लंबे-लंबे छक्‍के जमाकर अपनी उपयोगिता साबित की।

शिवम दुबे ने अपनी सफलता का श्रेय महेंद्र सिंह धोनी और चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स को दिया। तब से इस बात में फैंस की दिलचस्‍पी बढ़ गई है कि आखिर एमएस धोनी ने ऐसी क्‍या सलाह दी कि शिवम दुबे स्‍टार बन गए हैं।

यह भी पढ़ें: तूफानी पारी खेलकर भी Shivam Dube को इस बात का रहा मलाल, मैच जीतने के बाद कह दी बड़ी बात

धोनी की वो अहम सलाह

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर अभिनव मुकुंद ने जिओ सिनेमा से बातचीत में बताया कि धोनी ने दुबे को शॉर्ट गेंद पर आक्रमण करने से बचने की सलाह दी है। धोनी की यह सलाह शिवम दुबे के लिए कमाल कर रही है।

एक व्‍यक्ति ने मुझे बताया कि दुबे की एमएस धोनी से बातचीत हुई थी। सीएसके के कप्‍तान ने कहा- कोई रॉकेट साइंस नहीं है। बस शॉर्ट गेंद पर आक्रमण करने की जरुरत नहीं।

शिवम दुबे ने क्‍या कहा

शिवम दुबे ने अफगानिस्‍तान के खिलाफ दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच के बाद अपनी तैयारी और मैच के बारे में अहम जानकारी दी थी। उन्‍होंने कहा था कि वो किसी और चीज पर ध्‍यान देने के बजाय केवल उस पल पर पूरा फोकस कर रहे हैं।

यह मेरे लिए सम्‍मान की बात है कि अपने प्रदर्शन में सुधार कर रहा हूं। मेरी जो शॉट खेलने की रेंज है, वो भगवान का तोहफा है और मैंने इस पर काफी काम भी किया है। मैंने अपने खेल में कई क्षेत्रों में विकास किया और अब रन बना पा रहा हूं।

दुबे का मौजूदा सीरीज में प्रदर्शन

शिवम दुबे ने अफगानिस्‍तान के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल मैच में 40 गेंदों में पांच चौके और दो छक्‍के की मदद से नाबाद 60 रन बनाए थे। इसके बाद दूसरे टी20 इंटरनेशनल मैच में भी उनके बल्‍ले का जलवा कायम रहा और बाएं हाथ के बल्‍लेबाज ने केवल 32 गेंदों में पांच चौके व चार छक्‍के की मदद से नाबाद 63 रन बनाए।

दोनों ही मैचों में शिवम दुबे ने मैच विनिंग पारी खेली और भारत ने सीरीज 2-0 से अपने कब्‍जे में की। सीरीज का तीसरा व आखिरी मुकाबला बुधवार को बेंगलुरु में खेला जाएगा।

यह भी पढ़ें: माही भाई के टिप्स फॉलो करता हूं... ' ऑलराउंड प्रदर्शन के बाद फूले नहीं समा रहे Shivam Dube