विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 12, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Riots: दिल्ली दंगा से जुड़े पांच मामलों में ताहिर हुसैन को बड़ी राहत, हाईकोर्ट से मिली जमानत

By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
Published: Wed, 12 Jul 2023 10:58 AM (IST)Updated: Wed, 12 Jul 2023 11:11 AM (IST)

Delhi Riots दिल्ली दंगा से जुड़े पांच मामलों में आम आदमी पार्टी के (आप) के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को ...और पढ़ें

Delhi Riots: दिल्ली दंगा से जुड़े पांच मामले में ताहिर हुसैन को मिली जमानत
Delhi Riots: दिल्ली दंगा से जुड़े पांच मामले में ताहिर हुसैन को मिली जमानत

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। दिल्ली दंगा से जुड़े पांच मामलों में आम आदमी पार्टी के (आप) के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को दिल्ली हाईकोर्ट ने आज बुधवार को बड़ी राहत दी है। न्यायमूर्ति अनीश दयाल की पीठ ने ताहिर हुसैन को जमानत देने का फैसला सुनाया है। 

उल्लेखनीय है कि ताहिर हुसैन दिल्ली दंगा की साजिश रचने के साथ ही आइबी इंस्पेक्टर अंकित शर्मा की हत्या समेत कई अन्य मामले में आरोपित है। हालांकि, यूएपीए समेत अन्य मामले में हुई प्राथमिकी के कारण ताहिर हुसैन न्यायिक हिरासत में ही रहेंगे।