रोडरेज में युवक को गोली मारी, अस्पताल ले जाते समय हुई मौत
स्कूटी सवार और सुशील के बीच जमकर बहस हुई, बहस इतनी बढ़ गई कि स्कूटी सवार ने सुशील की जांघ में गोली मार दी। अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई।
By Prateek KumarEdited By: Published: Tue, 11 Dec 2018 04:32 PM (IST)Updated: Tue, 11 Dec 2018 04:32 PM (IST)
दिल्ली, जेएनएन। गीता कालोनी में सोमवार रात को रोडरेज में एक स्कूटी सवार ने कार सवार चालक को गोली मारकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान सुशील के रूप में हुई है। अपने परिजनों के साथ ब्रह्मपुरी इलाके में रहते थे।
सुशील रात करीब 11 बजे अपने दोस्तों के साथ वैगनआर कार में गीता कॉलोनी के साईं चौक से गुजर रहे थे। उसी दौरान उसकी गाड़ी के आगे अचानक एक स्कूटी वाला आ गया।
इसके बाद स्कूटी सवार और सुशील के बीच जमकर बहस हुई, बहस इतनी बढ़ गई कि स्कूटी सवार ने सुशील की जांघ में गोली मार दी। जख्मी हालत में सुशील को उसके दोस्त अस्पताल लेकर गए, लेकिन रास्ते मे ही सुशील ने दम तोड़ दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें