रिश्ते शर्मसारः रोज रात अपनी ही 'बेटी' से करता था रेप, एक साल बाद यूं खुला राज
कहते हैं पिता-पुत्री का रिश्ता सभी रिश्तों से अलग होता है, लेकिन इस पिता ने हैवानियत की सारी हदें तक पार कर दी। इस पिता ने अपनी ही बेटी के साथ रेप किया।
गाजियाबाद (जेएनएन)। शहर की एक कॉलोनी में पिता द्वारा अपनी सौतेली बेटी से एक साल तक दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पीड़िता की मां ने अपने पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
मेरठ निवासी महिला का नौ साल पहले पति से तलाक हो गया था। महिला अपनी पांच वर्षीय बेटी को लेकर परिजनों के साथ रहने लगी। तलाक के एक साल बाद महिला का निकाह मुरादनगर की एक कालोनी निवासी व्यक्ति के साथ हो गया।
यह भी पढ़ेंः रात को चाचा के घर रुकी लड़की ने चुकाई बड़ी कीमत, बाथरूम में बनी हवस का शिकार
पिछले आठ साल से दोनों पति-पत्नी अपनी बेटी के साथ रह रहे थे। महिला का पति एक दरगाह में सूफी (दरगाह नसीम) है। आरोप है पिता अपनी बेटी को नशीला पदार्थ खिलाकर एक साल से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। विरोध करने पर पीड़िता के साथ मारपीट करता था और जान से मारने की धमकी देता था।
यह भी पढ़ेंः अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने वाले पति ने जेल से छूटते ही पत्नी पर बरपाया कहर
पत्नी को कई बार शक हुआ लेकिन वह टालती रही। तीन दिन पहले आरोपी पिता बेटी को नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था।
यह भी पढ़ेंः लड़की को बेहोश कर युवक ने रात भर किया दुष्कर्म, सुबह होश में आने पर...
इस बीच पत्नी ने पति को दुष्कर्म करते हुए देख लिया। पत्नी के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की। इसके बाद पीड़ित पत्नी मंगलवार को थाने पहुंची और आरोपी पति के खिलाफ तहरीर दी।
पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी रणवीर ¨सह का कहना है कि पीड़िता को मेडिकल के लिए भेजा गया है।
यह भी पढ़ेंः पत्नी के गैर मर्द से संबंध होने के शक में पति बन गया हैवान, उठाया खौफनाक कदम