विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 19, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आश्रम फ्लाईओवर एक्सटेंशन से गुजर रही हाइटेंशन तार से वाहनों को खतरा, लाइन हटाने के लिए लगाया गया पहला यूनिपोल

By Rajneesh kumar pandeyEdited By: Abhi Malviya
Published: Wed, 19 Apr 2023 07:17 PM (IST)

आश्रम फ्लाईओवर एक्सटेंशन के ऊपर से गुजर रहे हाइटेंशन लाइन को हटाने के लिए वहां पर फ्लाईओवर के एक ओर ...और पढ़ें

आश्रम फ्लाईओवर एक्सटेंशन के से गुजर रहे हाइटेंशन लाइन को हटाने के लिए पहला यूनिपोल लगा दिया गया है।
आश्रम फ्लाईओवर एक्सटेंशन के से गुजर रहे हाइटेंशन लाइन को हटाने के लिए पहला यूनिपोल लगा दिया गया है।

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। आश्रम फ्लाईओवर एक्सटेंशन के ऊपर से गुजर रहे हाइटेंशन लाइन को हटाने के लिए वहां पर फ्लाईओवर के एक ओर लगाया जा रहा पहला खंभा (यूनिपोल) लगा दिया गया है। वहीं, फ्लाईओवर के दूसरी ओर यूनिपोल को लगाने के लिए उसका आधार यानि फाउंडेशन बनाकर तैयार कर दिया गया है।

पीडब्ल्यूडी अधिकारी के अनुसार, जल्द ही इस फाउंडेशन के ऊपर भी यूनिपोल लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद फ्लाईओवर के दोनों ओर के यूनिपोल के माध्यम से हाइटेंशन लाइन को काफी ऊपर उठा दिया जाएगा।

हाइटेंशन लाइनों के ऊपर उठने से फ्लाईओवर से होकर गुजरने वाले ज्यादा ऊंचाई वाले वाहनों और हाइटेंशन लाइन के बीच पर्याप्त दूरी बन जाएगी। इससे फ्लाईओवर पर हाइटेंशन लाइन के चलते संभावित दुर्घटना का खतरा दूर हो जाएगा।

गौरतलब है कि आश्रम फ्लाईओवर पर भारी वाहनों के प्रवेश की इजाजत नहीं है। चूंकि नोएडा डीएनडी की ओर से आश्रम आने के दौरान आश्रम फ्लाईओवर एक्सटेंशन पर चढ़ते ही शुरुआत में बिजली की हाईटेंशन लाइन गुजरती है। जिसके चलते फ्लाईओवर पर अभी केवल हल्के वाहनों के गुजरने की ही अनुमति है और ढाई मीटर से अधिक ऊंचाई वाले वाहनों को फ्लाईओवर पर जाने की अनुमति नहीं है।

लोक निर्माण विभाग द्वारा हाईटेंशन लाइन हटाने के बाद ही फ्लाईओवर को बड़े वाहनों के लिए खोला जाना है। इसके लिए फ्लाईओवर के दोनों ओर यूनिपोल लगाने का काम किया जा रहा है। दोनों ओर यूनिपोल लगने का काम पूरा होने के बाद पोल की मदद से इन हाइटेंशन लाइनों को ऊपर उठा दिया जाएगा जिससे भारी से भारी और अधिकतम ऊंचाई वाले वाहन फ्लाईओवर के ऊपर से आसानी से निकल सकें।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।